कोरोना काल में LIC का नया रिकॉर्ड, 1.84 लाख करोड़ रुपए का नया प्रीमियम हासिल किया

Edited By Updated: 21 Apr, 2021 11:57 AM

lic gets new highest ever premium of rs 1 84 lakh crore

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने कहा कि उसने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में नए कारोबार से 1.84 लाख करोड़ रुपए की प्रीमियम आय प्राप्त की जो अब तक का सर्वाधिक है। सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कहा कि आंकड़ा...

बिजनेस डेस्कः देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने कहा कि उसने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में नए कारोबार से 1.84 लाख करोड़ रुपए की प्रीमियम आय प्राप्त की जो अब तक का सर्वाधिक है। सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कहा कि आंकड़ा अस्थायी है। 

कंपनी की बाजार हिस्सेदारी मार्च 2021 में पॉलिसी संख्या के हिसाब से 81.04 प्रतिशत रही। पूरे वित्त वर्ष में हिस्सेदारी 74.58 प्रतिशत रही। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान बीमा कंपनी ने व्यक्तिगत बीमा कारोबार के पहले साल की प्रीमियम आय के रूप में 56,406 करोड़ रुपए प्राप्त किए। यह 2019-20 के मुकाबले 10.11 प्रतिशत अधिक है। पहले साल के प्रीमियम के रूप में उसकी बाजार हिस्सेदारी 64.74 प्रतिशत और पूरे वित्त वर्ष 66.18 प्रतिशत रही। 

2.10 करोड़ पॉलिसी बेची 
कंपनी ने वर्ष के दौरान कुल 2.10 करोड़ पॉलिसी बेची जिसमें से 46.72 लाख अकेले मार्च में ही बेची गई। पिछले साल मार्च के मुकाबले इसमें 298.82 प्रतिशत की वृद्धि हुई। एलआईसी की विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष के दौरान उसने रिकार्ड 31,795 नई योजनाएं बेची। बीमा कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 3,45,469 नए एजेंट जोड़े। इससे उसके एजेंट की संख्या बढ़कर 13,53,808 हो गई। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!