Edited By jyoti choudhary,Updated: 21 Aug, 2026 11:54 AM

कंडक्टर एवं बिजली केबल विनिर्माता ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 700 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 27 अगस्त को खुलेगा। आईपीओ का मूल्य दायरा 78-82 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को सार्वजनिक घोषणा में
नई दिल्लीः कंडक्टर एवं बिजली केबल विनिर्माता ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 700 करोड़ रुपए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 27 अगस्त को खुलेगा। आईपीओ का मूल्य दायरा 78-82 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को सार्वजनिक घोषणा में बताया कि आईपीओ 500 करोड़ रुपए के नए शेयर और करीब 200 करोड़ रुपए के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। यह 31 अगस्त को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 25 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।
नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, उपकरण और मशीनरी की खरीद तथा कंपनी के सामान्य कामकाज आदि के लिए किया जाएगा। कंपनी का शेयर तीन सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।