Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Mar, 2026 02:48 PM

होली और धुलंडी की तारीख को लेकर असमंजस के बीच शेयर बाजार की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। एक्सचेंजों के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 3 मार्च 2026 को बंद रहेंगे।
बिजनेस डेस्कः होली और धुलंडी की तारीख को लेकर असमंजस के बीच शेयर बाजार की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। एक्सचेंजों के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 3 मार्च 2026 को बंद रहेंगे।
National Stock Exchange (NSE) और Bombay Stock Exchange (BSE) दोनों पर इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा। नियमित ट्रेडिंग बुधवार, 4 मार्च 2026 से फिर शुरू होगी।
मार्च और अप्रैल में अन्य छुट्टियां
होली के अलावा मार्च में दो और दिन बाजार बंद रहेंगे।
- 26 मार्च: राम नवमी
- 31 मार्च: महावीर जयंती
इसके बाद अप्रैल में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर भी बाजार बंद रहेगा। मई में 1 मई (महाराष्ट्र डे) और 28 मई (बकरी ईद) को भी कारोबार नहीं होगा।
कमोडिटी बाजार का शेड्यूल
कमोडिटी बाजार में आंशिक बदलाव रहेगा। Multi Commodity Exchange (MCX) में सुबह का सत्र बंद रहेगा लेकिन शाम का सत्र शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक संचालित होगा। वहीं, National Commodity and Derivatives Exchange (NCDEX) पूरे दिन बंद रहेगा।