गिरावट के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 312 अंक लुढ़कर 78,271 के स्तर पर

Edited By Updated: 05 Feb, 2025 03:33 PM

market closed with decline bse fell 312 points to 78 271 level

शेयर बाजार में आज यानी 5 फरवरी को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 312 अंक की गिरावट के साथ 78,271 के स्तर पर तो वहीं निफ्टी भी 42 अंक टूटा, ये 23,696 के स्तर पर बंद हुआ।

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज यानी 5 फरवरी को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 312 अंक की गिरावट के साथ 78,271 के स्तर पर तो वहीं निफ्टी भी 42 अंक टूटा, ये 23,696 के स्तर पर बंद हुआ। 

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.18% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 1.18% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.36% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 34 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 809.23 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 430.70 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
  • 4 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.30% की तेजी के साथ 44,556 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.72% चढ़कर 6,037 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 1.35% की तेजी रही।

कल तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 4 फरवरी को सेंसेक्स 1397 अंक की तेजी के साथ 78,583 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ था। निफ्टी में भी 378 अंक की तेजी थी, ये 23,739 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 में तेजी और 11 में गिरावट थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.70% की तेजी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!