Investors Profit: गिरावट पर मार्केट बंद....फिर भी निवेशकों को हुआ ₹2.28 लाख करोड़ का फायदा, चमके ये स्टॉक्स

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 05:40 PM

market closes lower  yet investors gain 2 28 lakh crore

आज शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव रहा। 16 अप्रैल को सेंसक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की लेकिन दोपहर बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16% की

बिजनेस डेस्कः आज शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव रहा। 16 अप्रैल को सेंसक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की लेकिन दोपहर बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16% की गिरावट के साथ 77,988.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34.55 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 24,196.75 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट पर बंद होने का बावजूद निवेशकों ने 2.28 लाख करोड़ रुपए कमा लिए।

सेक्टोरल स्तर पर आईटी, कैपिटल गुड्स और मेटल इंडेक्स में करीब 1-1% की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर ऑटो, बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

हालांकि स्मॉलकैप और मिड-कैप शेयरों में आज भी तेजी जारी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में करीब 0.6% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 1% चढ़कर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹2.28 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर आज 460.83 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 458.55 लाख करोड़ रुपए रहा था। इस तरह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 2.28 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

  • Trent
  • Adani Ports
  • Eternal
  • Bharat Electronic
  • Infosys

5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के 

  • HDFC Bank
  • Titan
  • Mahindra & Mahindra
  • Bharti Airtel
  • Kotak Mahindra Bank
     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!