सामने आया मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का कार्ड, देखें पहली झलक

Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Nov, 2018 04:29 PM

mukesh ambani s daughter isha ambani s wedding card see the first glimpse

देश के सबसे मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शाही शादी 12 द‍िसंबर को होने जा रही है। इस शादी की हर छोटी-बड़ी चीज का इंतजाम खास अंदाज में किया जा रहा है।

नई दिल्लीः देश के सबसे मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शाही शादी 12 द‍िसंबर को होने जा रही है। इस शादी की हर छोटी-बड़ी चीज का इंतजाम खास अंदाज में किया जा रहा है। ईशा और आनंद पीरामल की शादी के कार्ड की पहली झलक सामने आ गई है। ये कार्ड सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है।

ईशा की शादी का कार्ड देखने में शाही लग रहा है। यह दो बॉक्स में बटा हुआ है। पहले बॉक्स में ईशा और आनंद के नाम के इनिशियल्स हैं। यह बॉक्स क्रीम रंग का है, जो फूलों से सजा हुआ है। जबकि दूसरे बॉक्स में मां सरस्वती की तस्वीर साफ देखी जा सकती है, यह डब्बा लाइट पिंक रंग का है। 

PunjabKesari

इससे पहले अंबानी और पीरामल परिवार ने एक सयुक्त बयान में कहा था, "हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर, 2018 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के निवास पर मुंबई में होगी। समारोह भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों के अनुसार होंगे।" 

PunjabKesari

शादी से पहले सप्ताहांत के दौरान अंबानी और पीरामल परिवार अपने मित्रों और परिवारों की उदयपुर में मेजबानी करेंगे, जहां वे समारोहों में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को शामिल करने के लिए कलाकारों और शिल्पकारों के साथ भागीदारी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‪#IshaAnandEngagement In #LakeComo #Italy. #IshaAnand

A post shared by salil arunkumar sand (@salilsand) on Sep 22, 2018 at 12:13pm PDT

बता दें, ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी इटली के लेक कोमो में हुई थी। जहां करीबी रिश्तेदारों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी शिरकत की थी। तीन दिन तक इटली में ईशा अंबानी की सगाई पार्टी चली थी। जहां प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, करण जोहर, मनीष मलहोत्रा, अनिल कपूर, सोनम कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे सेलेब्स पहुंचे थे।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!