प्याज के दाम दो साल में सबसे अधिक, स्टॉक लगातार हो रहा कम

Edited By Updated: 07 Nov, 2017 04:21 PM

onion prices are highest in two years  stocks are continuously decreasing

पिछले साल का प्याज का स्टॉक लगातार कम हो रहा है, जिससे महाराष्ट्र के सभी प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों की थोक मंडियों में इसके दाम 2 साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में प्याज के दाम बढऩे से देश की अन्य मंडियों में भी इस जिंस की कीमतें...

नई दिल्लीः पिछले साल का प्याज का स्टॉक लगातार कम हो रहा है, जिससे महाराष्ट्र के सभी प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों की थोक मंडियों में इसके दाम 2 साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में प्याज के दाम बढऩे से देश की अन्य मंडियों में भी इस जिंस की कीमतें बढ़ गई हैं इससे ग्राहक प्याज का कम उपयोग करने लगे हैं।

नासिक स्थित राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ) के आंकड़े दर्शाते हैं कि लासलगांव की एशिया की सबसे बड़ी हाजिर प्याज मंडी में आज दाम 28.64 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। दाम पिछले एक महीने में तकरीबन 42 फीसदी या 8.44 रुपये प्रति किलो चढ़ कर पहुंचा है। आज से करीब दो महीने पहले तो प्याज के दाम केवल 16.45 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहे थे जो आज के मुकाबले बमुश्किल आधे थे। 

गुजरात, दिल्ली और राजस्थान की मंडियों में भी प्याज के दाम लगभग इतने ही बढ़े हैं। अक्टूबर 2015 के बाद पहली बार प्याज के दाम इस स्तर पर पहुंचे हैं।  इस जिंस के खुदरा दाम मुंबई में 60 रुपये प्रति किलोग्राम और दिल्ली में 50 से 55 रुपये प्रति किलोग्राम होने से इसकी खपत धीरे-धीरे घट रही है। प्याज की कीमतों में तेजी की वजह कर्नाटक में अक्टूबर में बेमौसम बारिश के कारण नए सीजन की फसल की कटाई में देरी को बताया जा रहा है। 
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!