Petrol-Diesel की टेंशन खत्म! अमेरिका ने ईरानी तेल से हटाई पाबंदी, अब इतनी तारीख तक बिकेगा फंसा हुआ स्टॉक

Edited By Updated: 21 Mar, 2026 11:08 AM

us lifts sanctions on iranian oil stranded stocks to be sold by april 19

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल कार्गो की बिक्री के लिए एक 'विशेष लाइसेंस' जारी किया...

Global Oil Crisis : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका ने एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल कार्गो की बिक्री के लिए एक 'विशेष लाइसेंस' जारी किया है। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ेगी जिससे भारत सहित पूरी दुनिया में ईंधन की कीमतें कम हो सकती हैं।

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से होने वाली सप्लाई बाधित हो गई थी। सप्लाई रुकने से 'ब्रेंट क्रूड' की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी जो 2022 के बाद का सबसे उच्चतम स्तर है। दुनिया का लगभग 20% तेल इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है। युद्ध की स्थिति ने इस चेन को तोड़ दिया था।

क्या है नया नियम और इसकी डेडलाइन?

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के अनुसार यह छूट एक सीमित समय के लिए दी गई है। यह अनुमति केवल उन जहाजों के लिए है जिन पर शुक्रवार रात 12:01 बजे से पहले तेल लादा जा चुका था। यह विशेष छूट 19 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के अनुसार इस फैसले से बाजार में लगभग 140 मिलियन बैरल तेल आ सकता है।

 

 

अमेरिका की अपनी मजबूरी: चुनाव और महंगाई

जानकारों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन का यह फैसला केवल दुनिया की भलाई के लिए नहीं बल्कि अपनी घरेलू राजनीति को बचाने के लिए भी है। नवंबर में अमेरिका में चुनाव होने हैं। बढ़ती महंगाई और फ्यूल के दाम सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी के लिए खतरा बन सकते हैं। अमेरिका ने अपने रिजर्व स्टॉक से भी 4.5 करोड़ बैरल तेल जारी करने का फैसला किया है ताकि ट्रांसपोर्टेशन की लागत को कम किया जा सके।

युद्ध का साया और अनिश्चितता

एक तरफ जहां अमेरिका तेल की कीमतें कम करने की कोशिश कर रहा है वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि वह अपने हमलों का दायरा बढ़ा सकता है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब फारसी नव वर्ष 'नवरोज' (Nowruz) मनाया जा रहा है लेकिन क्षेत्र में जारी हवाई हमलों और असुरक्षा ने त्योहार की खुशियों को फीका कर दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!