पराग मिल्क फूड्स का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 23.31% बढ़कर 40.14 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 08 May, 2026 01:18 PM

parag milk foods  net profit rises 23 31 to 40 14 crore in q4

पराग मिल्क फूड्स का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 23.31 प्रतिशत बढ़कर 40.14 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 32.55 करोड़ रुपए था। पराग मिल्क फूड्स ने शुक्रवार को

नई दिल्लीः पराग मिल्क फूड्स का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 23.31 प्रतिशत बढ़कर 40.14 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 32.55 करोड़ रुपए था। पराग मिल्क फूड्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 945.34 करोड़ रुपए हो गई जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 918.25 करोड़ रुपए थी। खर्च भी 898.79 करोड़ रुपए से बढ़कर 924.06 करोड़ रुपए हो गया। 

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 152.39 करोड़ रुपए रहा जो 2024-25 के 132.59 करोड़ रुपए से 15 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के 'न्यू एज बिजनेस' खंड में प्रीमियम दूध ब्रांड 'प्राइड ऑफ काउज' और प्रोटीन पोषण ब्रांड 'अवतार' शामिल हैं। इन्होंने 2025-26 की चौथी तिमाही में 100 करोड़ रुपए के तिमाही राजस्व का आंकड़ा पार किया और सालाना आधार पर 109 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की। 

पराग मिल्क फूड्स की कार्यकारी निदेशक अक्षली शाह ने कहा, ''हम अपने चार ब्रांडों की ताकत का पूरा उपयोग करते हुए वृद्धि की मजबूत गति को आगे बढ़ाने एवं तेजी से लाभप्रदता के रूप में मूल्य सृजन बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।'' कंपनी के अनुसार घी, पनीर और चीज़ जैसी उसकी मुख्य श्रेणियां स्थिरता प्रदान करती रहीं। संतुलित मूल्य निर्धारण एवं लागत नियंत्रण के माध्यम से कंपनी ने बढ़ी हुई जिंस कीमतों का सामना किया।  
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!