Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 May, 2026 03:58 PM

Mouth Cancer Symptoms: मुंह का कैंसर यानी ओरल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो तब शुरू होती है जब मुंह के अंदर की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं। यह कैंसर जीभ, मसूड़ों, होंठों, गालों के अंदरूनी हिस्से, तालू और गले तक फैल सकता है। शुरुआत में...
Mouth Cancer Symptoms: मुंह का कैंसर यानी ओरल कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो तब शुरू होती है जब मुंह के अंदर की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं। यह कैंसर जीभ, मसूड़ों, होंठों, गालों के अंदरूनी हिस्से, तालू और गले तक फैल सकता है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य मुंह की परेशानी जैसे लगते हैं, इसलिए कई लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय पर पहचान और इलाज से इस बीमारी को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। आईए जानते है मुंह के कैंसर की अलग-अलग स्टेज में दिखाई देने वाले लक्षण....
Stage 1 Oral Cancer Symptoms: शुरुआती लक्षण कैसे पहचानें?
मुंह के कैंसर की पहली स्टेज में लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन इन्हें लगातार नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
-मुंह में छाला जो 2-3 हफ्तों से ज्यादा समय तक ठीक न हो।
-जीभ, मसूड़ों या गालों के अंदर लाल या सफेद धब्बे दिखाई देना।
-जीभ पर सफेद परत जमना जो साफ करने पर भी न हटे।
-होंठ या मुंह के अंदर छोटी गांठ या दाना महसूस होना।
-खाना निगलने में परेशानी होना।
-बोलते समय आवाज फटने जैसी लगना।
-मुंह खोलने पर दर्द या खिंचाव महसूस होना।
-गले या गर्दन में गांठ बनना।
-बिना वजह वजन कम होने लगना।
-जीभ के रंग या सतह में बदलाव दिखाई देना।
Stage 2 और Stage 3 Oral Cancer Symptoms: बीमारी बढ़ने पर क्या होता है?
जब कैंसर दूसरी और तीसरी स्टेज में पहुंचता है, तब ट्यूमर का आकार बढ़ने लगता है और इसका असर मुंह के अलावा गर्दन और सिर तक दिखाई देने लगता है।
इस दौरान दिखने वाले लक्षण:
-जबड़े, जीभ या होंठों में सुन्नपन महसूस होना।
-लगातार दर्द या जलन बने रहना।
-खाना चबाने और निगलने में ज्यादा कठिनाई होना।
-मुंह खोलने और बंद करने में परेशानी।
-आवाज साफ न निकलना।
-लार बनाने वाली ग्रंथियों में सूजन आना।
-गर्दन के लिम्फ नोड्स में सूजन महसूस होना।
-दर्द जो दवा लेने के बाद भी पूरी तरह ठीक न हो।
Stage 4 Oral Cancer Symptoms: आखिरी स्टेज के गंभीर संकेत
ओरल कैंसर की चौथी स्टेज सबसे गंभीर मानी जाती है। इस समय तक कैंसर आसपास के अंगों और टिश्यू तक फैल सकता है।
Stage 2 - 3 Oral Cancer: बढ़ते ट्यूमर के लक्षण
इन स्टेज में कैंसर तेजी से फैलने लगता है और असर पूरे मुंह और आसपास के हिस्सों पर दिखने लगता है।
मुख्य लक्षण:
-ट्यूमर का आकार बढ़ना और दर्द तेज होना
-मुंह, जीभ, होंठ और जबड़े में सुन्नपन महसूस होना
-कुछ हिस्सों में संवेदना कम हो जाना
-नर्व्स में जलन या तेज दर्द (hypersensitivity)
-खाना चबाने और निगलने में कठिनाई
-मुंह खोलने और बंद करने में परेशानी
-लगातार दर्द जो दवाओं से भी पूरी तरह ठीक न हो
-आवाज बदल जाना या बोलने में दिक्कत
अन्य बदलाव:
-लार बनाने वाली ग्रंथियों में सूजन
-गर्दन के लिम्फ नोड्स में सूजन या गांठ
-मुंह से ठीक तरह से आवाज न निकलना
Stage 4 Oral Cancer: सबसे गंभीर स्थिति
यह ओरल कैंसर की अंतिम और एडवांस स्टेज होती है, जिसमें कैंसर आसपास के अंगों तक फैल जाता है।
गंभीर लक्षण:
-मुंह, जबड़े और चेहरे के आसपास तेज दर्द या सुन्नपन
-ट्यूमर का फैलकर अन्य अंगों को प्रभावित करना
-जबड़े की मांसपेशियों पर नियंत्रण कम हो जाना
-कुछ मामलों में जबड़ा पूरी तरह खुला रह जाना या बंद न हो पाना
-दांतों का ढीला होकर गिरना
-जीभ और जबड़े की हड्डी में सूजन
-लगातार दर्द और असहनीय असुविधा
कब सतर्क होना जरूरी है?
अगर मुंह, जीभ या गले में लंबे समय तक दर्द, गांठ, सूजन या सुन्नपन बना रहे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है।
Disclaimer:- यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी लक्षण के दिखने पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।