नहीं थम रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 107 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल

Edited By Updated: 23 Oct, 2021 11:54 AM

petrol and diesel prices are not stopping petrol has crossed rs 107 in delhi

अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी जारी रहने के कारण शनिवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन बढोतरी की गई। शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल फिर से 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।

बिजनेस डेस्कः अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी जारी रहने के कारण शनिवार को घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन बढोतरी की गई। शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल फिर से 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। आज की बढ़त के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 107.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.97 रुपए प्रति लीटर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को इन दोनों की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गई थी। 

आज की बढोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल 113.12 रुपए और डीजल 104 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 115.90 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 105.27 रुपए प्रति लीटर पर, पटना में पेट्रोल 110.84 रुपए और डीजल 102.57 रुपए प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 110.98 रुपए और डीजल 101.86 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। रांची में पेट्रोल के साथ ही डीजल भी शतक लगा चुका है। पेट्रोल 101.56 रुपए और डीजल 101.27 रुपए प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 104.42 रुपए और डीजल 96.62 रुपए प्रति लीटर पर है।

अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक हो गई है और देश के अधिकांश बड़े शहरों में डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। कुछ शहरों में डीजल 100 रुपए के पार पहुंच चुका है। इस महीने में अब तक 23 दिनों में से 18 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुई है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 5.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6.20 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। सप्ताहांत पर कल अमेरिकी बाजार में तेजी रही। ब्रेंट क्रूड 0.92 डॉलर की बढ़त के साथ 85.53 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.09 डॉलर चढ़कर 82.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पिछले सप्ताह भी इन दोनों में करीब तीन फीसदी की तेजी देखी गई थी। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 107.24 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!