रिटेल महंगाई छह साल के निचले स्तर, मई में 2.82 प्रतिशत पर आई

Edited By Updated: 12 Jun, 2025 04:14 PM

retail inflation falls to a six year low of 2 82 per cent in may

सरकार द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मई 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति (CPI) घटकर महज 2.82% पर आ गई है, जो बीते छह वर्षों का सबसे निचला स्तर है। महंगाई में यह गिरावट मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में स्थिरता के कारण...

बिजनेस डेस्कः सरकार द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मई 2025 में खुदरा मुद्रास्फीति (CPI) घटकर महज 2.82% पर आ गई है, जो बीते छह वर्षों का सबसे निचला स्तर है। महंगाई में यह गिरावट मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में स्थिरता के कारण देखने को मिली है। यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक के 4% के लक्षित दायरे से काफी नीचे है, जिससे मौद्रिक नीति में नरमी की संभावनाएं और मजबूत हो सकती हैं।

इससे पहले अप्रैल में रिटेल महंगाई घटकर 3.16% पर आई गई थी। ये महंगाई का 69 महीनों का निचला स्तर है। जुलाई 2019 में महंगाई 3.15% रही थी। वहीं मार्च 2025 महीने में रिटेल महंगाई 3.34% रही थी। ये महंगाई का 5 साल 7 महीने का निचले स्तर था।

RBI ने महंगाई का अनुमान घटाया

इससे पहले 4 से 6 जून तक हुई RBI मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में भी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए महंगाई का अनुमान 4% से घटाकर 3.7% कर दिया था। RBI ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए अपने मुद्रास्फीति अनुमान को 3.6% से घटाकर 2.9% कर दिया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!