मशहूर कार्टून सीरीज ‘डोरेमोन’ के दिग्गज डायरेक्टर का निधन… अंतिम संस्कार चुपचाप क्यों किया गया?

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 12:15 AM

doraemon director passes away at 84

मशहूर कार्टून सीरीज डोरेमोन के एनिमेशन डायरेक्टर शिबायामा सुतोमू का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है।

नेशनल डेस्कः मशहूर कार्टून सीरीज डोरेमोन के एनिमेशन डायरेक्टर शिबायामा सुतोमू का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले लंबे समय से लंग कैंसर से जूझ रहे थे। अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स ने 17 मार्च 2026 को उनके निधन की जानकारी दी। स्टूडियो के मुताबिक, उनका निधन 6 मार्च 2026 को ही हो गया था, लेकिन यह खबर बाद में सार्वजनिक की गई।

‘डोरेमोन’ से 20 साल से ज्यादा जुड़ाव

स्टूडियो ने अपने बयान में कहा, शिबायामा सुतोमू पिछले 20 साल से ज्यादा समय से डोरेमोन सीरीज़ से जुड़े थे। उन्होंने 1979 में इस शो का निर्देशन शुरू किया था। उन्हें जापान में ‘फादर ऑफ नेशनल एनिमेशन’ भी कहा जाता था।

22 फिल्मों का निर्देशन

उन्होंने डोरेमोन फ्रेंचाइज़ी पर आधारित 22 फीचर फिल्मों का निर्देशन किया। अपने काम से कई पीढ़ियों के दर्शकों को प्रभावित किया।

1963 से शुरू हुआ सफर

एनिमेशन की दुनिया में शिबायामा सुतोमू का सफर साल 1963 में तोई एनिमेशन के साथ शुरू हुआ था, इसके बाद वो शिन-ई एनिमेशम का हिस्सा बन गए थे। उन्होंने सिर्फ डोरेमोन पर ही काम नहीं किया, बल्कि अपने करियर में उन्होंने चिबी मारुको चैन, लुपिन III और माजीमे नी फुमाजीमे काइकेट्सू जोरोरी के निर्माण में भी अपना योगदान दिया। शिबायामा सुतोमू अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स के को-फाउंडर भी थे। उन्होंने साल 1978 में ओसामू कोबायांशी और मिशिशीरो यमादा के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की थी।

चुपचाप किया गया अंतिम संस्कार

स्टूडियो ने बताया उनका अंतिम संस्कार निजी तरीके से किया गया। यह फैसला उनके परिवार की इच्छा के अनुसार लिया गया। इसी कारण उनके निधन की खबर तुरंत सार्वजनिक नहीं की गई।

मिला था लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

साल 2012 में जापान की Agency for Cultural Affairs ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

आगे होगा मेमोरियल इवेंट

स्टूडियो ने यह भी कहा है कि आगे चलकर उनके सम्मान में एक मेमोरियल इवेंट आयोजित किया जाएगा और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!