आज की रात दुनिया पर भारी ! ट्रंप की “कम्प्लीट और टोटल रेजीम चेंज” पोस्ट ने मचाया भूचाल, चंद घंटों में होने वाला डरावना ऐतिहासिक बदलाव

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 06:59 PM

whole civilisation will die tonight trump s big threat to iran

डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल मचा दी है, जिसमें उन्होंने “सभ्यता खत्म होने” और “रेजीम चेंज” की बात कही। ईरान को लेकर दिए गए इस बयान से वैश्विक तनाव और बढ़ गया है।

Washington: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। इस पोस्ट में उन्होंने संकेत दिया कि “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है” और यह एक ऐतिहासिक पल हो सकता है। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि वह ऐसा नहीं चाहते, लेकिन हालात उस दिशा में जा सकते हैं। उन्होंने “कम्प्लीट और टोटल रेजीम चेंज” (पूरी तरह सत्ता परिवर्तन) की बात भी कही और संकेत दिया कि इससे भविष्य में “कुछ बेहतर” हो सकता है।

PunjabKesari

उन्होंने लिखा कि “47 साल के शोषण, भ्रष्टाचार और मौत का अंत हो सकता है” और अंत में ईरान के लोगों के लिए “God Bless” का संदेश दिया। इस बयान को ईरान की मौजूदा सरकार और वहां की स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पोस्ट मौजूदा हॉर्मुज जलडमरूमध्य संकट और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आया है, जिससे इसके मायने और गंभीर हो जाते हैं। हालांकि, इस बयान की आधिकारिक नीति या सैन्य कार्रवाई से सीधी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस तरह की भाषा ने वैश्विक स्तर पर चिंता और अनिश्चितता जरूर बढ़ा दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!