अफवाह और हिंसा फैलाने वालों पर ट्विटर सख्त, 7 करोड़ फर्जी अकाउंट बंद

Edited By Updated: 07 Jul, 2018 12:32 PM

rumor and violence spread on twitter 7 crore fake accounts closed

अफवाह फैलाने और लोगों पर गलत कमेंट कर ट्रोल करने वाले करीब 7 करोड़ फर्जी अकाउंट को ट्विटर ने बंद कर दिया है। ट्विटर ने मई और जून में राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद एक विशेष अभियान के तहत ऐसे अकाउंट की पहचान की और उन्हें बंद कर दिया।

बिजनेस डेस्कः अफवाह फैलाने और लोगों पर गलत कमेंट कर ट्रोल करने वाले करीब 7 करोड़ फर्जी अकाउंट को ट्विटर ने बंद कर दिया है। ट्विटर ने मई और जून में राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद एक विशेष अभियान के तहत ऐसे अकाउंट की पहचान की और उन्हें बंद कर दिया।
PunjabKesari
लगातर बंद किए जा रहे ट्विटर अकाउंट
दूसरे देशों से कंट्रोल किए जा रहे फर्जी खातों पर निगरानी नहीं रख पाने की वजह से अमेरिकी संसद कांग्रेस ने ट्विटर की निंदा की थी। उसने कहा था कि अफवाह फैलाने वाले इन अकाउंट की वजह से अमेरिका की राजनीति प्रभावित हो सकती है। ट्विटर के सूत्रों के मुताबिक, खाते बंद करने की दर अक्टूबर की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। पिछले कुछ महीनों के दौरान एक दिन में 10-10 लाख खाते बंद किए गए हैं। भारत में भी ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रोल के मामले सामने आते हैं। भारत में ट्विटर के 3.04 करोड़ यूजर हैं। 2019 तक इनकी संख्या 3.44 करोड़ पहुंचने का अनुमान है।
PunjabKesari
पिछले महीने ट्विटर ने बदली थी पॉलिसी
अपने प्लेटफॉर्म पर नफरत और हिंसा फैलाने वाली पोस्ट से निपटने के लिए ट्विटर ने पिछले महीने पॉलिसी में बदलाव किए थे। इसके लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का ऐलान किया था।
PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!