Rupee Recovery: रुपए ने डॉलर को दी पटखनी! आज इतना हुआ मजबूत

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 04:44 PM

rupee has defeated the dollar it strengthened significantly today

आम बजट 2026-27 पेश होने के एक दिन बाद सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे की मजबूती के साथ 91.51 (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपए में यह बढ़त मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण देखी गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि...

बिजनेस डेस्कः आम बजट 2026-27 पेश होने के एक दिन बाद सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे की मजबूती के साथ 91.51 (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपए में यह बढ़त मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण देखी गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 92 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को बचाने के लिए पूरी मजबूती से सक्रिय नजर आया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.95 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 91.45 का उच्चस्तर और 91.95 का निचला स्तर छुआ। अंत में रुपया 91.51 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर के मुकाबले 42 पैसे की बढ़त है। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 92.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था, जिसके बाद यह छह पैसे की मामूली बढ़त के साथ 91.93 पर बंद हुआ था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बजट ने रुपए को भरोसा दिया है। 

हालांकि, सरकार की भारी उधारी योजना (17.2 लाख करोड़ रुपए) आने वाले समय में निवेशकों की धारणा पर दबाव डाल सकती है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 97.07 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 4.46 प्रतिशत गिरकर 66.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव कम होने की चर्चाओं के चलते तेल की कीमतों में यह राहत मिली है। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि निकट भविष्य में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 91.10 से 91.85 के दायरे में रह सकता है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 588.34 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!