डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, जानिए आज Indian Currency कितनी उछली

Edited By Updated: 24 Oct, 2025 12:09 PM

rupee strengthens against the dollar know how much the indian currency jumped

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 87.79 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि विदेशी पूंजी की...

बिजनेस डेस्कः वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 87.79 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि विदेशी पूंजी की निकासी ने तेज बढ़त को रोक दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.78 पर खुला। फिर मामूली गिरावट के साथ 87.79 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.88 पर बंद हुआ। 

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.01 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 153.18 अंक फिसलकर 84,403.22 अंक पर जबकि निफ्टी 51.1 अंक की गिरावट के साथ 25,840.30 अंक पर आ गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.63 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,165.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!