सेबी ने इंडिया इंफोलाइन पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया

Edited By Updated: 21 May, 2022 11:24 AM

sebi imposes a fine of rs 1 crore on india infoline

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को ग्राहकों की प्रतिभूतियों के दुरुपयोग के लिए इंडिया इंफोलाइन लिमिटेड (आईआईएफएल) पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। आईआईएफएल को 45 दिनों के भीतर इस राशि का भुगतान करना होगा।

नई दिल्लीः पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को ग्राहकों की प्रतिभूतियों के दुरुपयोग के लिए इंडिया इंफोलाइन लिमिटेड (आईआईएफएल) पर एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। आईआईएफएल को 45 दिनों के भीतर इस राशि का भुगतान करना होगा। 

सेबी ने अप्रैल 2011 से जनवरी 2017 के बीच आईआईएफएल के खातों का निरीक्षण करने के बाद यह आदेश दिया। इस कंपनी को अब आईआईएफएल सिक्योरिटीज के नाम से जाना जाता है। जांच में पाया गया कि आईआईएफएल ने निपटान दायित्वों और स्वामित्व संबंधी उद्देश्य के लिए ग्राहकों के धन का दुरुपयोग किया। इसके अलावा फंड पर मिले ब्याज का दुरुपयोग भी किया गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!