तिमाही नतीजों के बाद 11% टूटा शेयर, 52-हफ्ते के हाई से 20% लुढ़का यह स्टॉक

Edited By Updated: 02 May, 2025 11:41 AM

shares fell 11 after quarterly results this stock fell 20 from

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के माहौल के बीच एक स्टॉक ने निवेशकों को चौंका दिया है। जहां सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं, वहीं Godrej Group की कंपनी Godrej Agrovet के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई। तिमाही नतीजों के बाद यह स्टॉक...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के माहौल के बीच एक स्टॉक ने निवेशकों को चौंका दिया है। जहां सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं, वहीं Godrej Group की कंपनी Godrej Agrovet के शेयर में भारी गिरावट दर्ज की गई। तिमाही नतीजों के बाद यह स्टॉक दबाव में आ गया और 11% से अधिक टूट गया। यह गिरावट कंपनी के 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹877 (15 जुलाई 2024) से अब तक 20% की गिरावट को दर्शाती है। यह शेयर निफ्टी 500 इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरने वाला स्टॉक्स की लिस्ट में टॉप पर रहा 

तिमाही प्रदर्शन रहा कमजोर

मार्च तिमाही में कंपनी की राजस्व, EBITDA और मार्जिन में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में खास वृद्धि नहीं देखी गई। हालांकि, कंपनी ने समग्र लाभ में 24% की सालाना वृद्धि की घोषणा की। इसके बावजूद, विश्लेषकों ने सप्लाई चेन में बाधाएं, कम बिक्री और एंटरप्राइज व कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में मूल्य दबाव को शेयर की कमजोरी का मुख्य कारण बताया है।

चुनौतीपूर्ण रहा सहायक कंपनियों का प्रदर्शन

कंपनी की सहायक इकाई Astec Lifesciences के लिए वित्त वर्ष चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। वहीं, डेयरी सेगमेंट में बढ़ती लागत ने मार्जिन पर दबाव डाला और पोल्ट्री व्यवसाय में कीमतों में गिरावट के चलते बिक्री और आय प्रभावित हुई।

एनालिस्टों की राय मिली-जुली

कंपनी को कवर करने वाले 6 में से 4 ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है, जबकि एक-एक एनालिस्ट ने HOLD और SELL की सलाह दी है। ताजा गिरावट के बाद Godrej Agrovet के शेयर अब वर्ष 2025 में 4.1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!