Gold Jewelry खरीदने वालों को झटका! 13 नवंबर को इतना महंगा हुआ 10g सोना

Edited By Updated: 13 Nov, 2025 10:23 AM

shock to those buying gold jewelry 10g gold became this expensive

रोज रिकॉर्ड तोड़ रही सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ी तेजी आई है। आम लोगों की पहुंच से दूर होता सोना आज (13 नवंबर) 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 1,26,906 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 2508 (1.52%) उछल कर 1,64,599 प्रति...

बिजनेस डेस्कः रोज रिकॉर्ड तोड़ रही सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ी तेजी आई है। आम लोगों की पहुंच से दूर होता सोना आज (13 नवंबर) 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 1,26,906 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 2508 (1.52%) उछल कर 1,64,599 प्रति किग्रा पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव तेजी और सोने के नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लुढ़का, चांदी सुधरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। लेकिन चांदी के भाव बाद में चढ़ गए। Comex पर सोना 4,202.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,213.60 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.20 डॉलर की गिरावट के साथ 4,205.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 53.27 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 53.45 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 53.58 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

सर्राफा बाजार में सोने का भाव 

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 2,000 रुपए बढ़कर 1,27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपए बढ़कर 1,27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जबकि सोमवार को इसका का भाव 1,25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था। पिछले दो सत्रों में सोने की कीमत में 3,300 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपए बढ़कर 1,25,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!