Silver crash: फीकी पड़ी चांदी की चमक, सिल्वर ETF बुरी तरह टूटा

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 12:21 PM

silver crash silver loses its shine silver etf plummets

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर की तेज कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखा और एमसीएक्स पर चांदी पहले 6 फीसदी की गिरावट के साथ खुली, जिसके बाद...

बिजनेस डेस्कः मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजार में स्पॉट सिल्वर की तेज कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखा और एमसीएक्स पर चांदी पहले 6 फीसदी की गिरावट के साथ खुली, जिसके बाद बिकवाली बढ़ने से कीमतें करीब 9 फीसदी तक लुढ़क गईं। कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में चांदी लगभग ₹24,196 टूटकर प्रति किलो ₹2,44,654 के स्तर तक पहुंच गई।

वैश्विक बाजारों में भी चांदी में हड़कंप देखने को मिला। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शुरुआती कारोबार के दौरान कुछ ही मिनटों में सिल्वर की कीमतें करीब $90 प्रति औंस से गिरकर $75 प्रति औंस से नीचे पहुंच गईं, जिससे घरेलू बाजार पर भी भारी दबाव बना।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक चांदी में जबरदस्त तेजी देखी जा रही थी और हाल ही में एमसीएक्स पर इसकी कीमत पहली बार ₹4 लाख प्रति किलो के पार पहुंची थी। हालांकि पिछले हफ्ते से इसमें तेज गिरावट शुरू हुई और आज की बिकवाली ने पिछले दो दिनों की तेजी को लगभग खत्म कर दिया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में चांदी में अत्यधिक लेवरेज्ड पोजिशन और मार्जिन ट्रेडिंग के कारण भी गिरावट तेज हुई है।

चांदी की इस गिरावट का असर सिल्वर ईटीएफ पर भी देखने को मिला, जहां कीमतों में 13 से 15 फीसदी तक की कमजोरी दर्ज की गई। वहीं गोल्ड ईटीएफ भी दबाव में रहे और शुरुआती कारोबार में इनमें 4 से 6 फीसदी तक गिरावट देखी गई। हालांकि स्पॉट बाजार में सोने की गिरावट चांदी की तुलना में अपेक्षाकृत सीमित रही। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!