Silver Hits Record: रिकॉर्ड लेवल पर चांदी के दाम, दो दिनों में 14,500 रुपए का उछाल, छठ पूजा तक 2 लाख की संभावना

Edited By Updated: 11 Oct, 2025 11:15 AM

silver prices hit record levels rising 14 500 in two days

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी जारी है। दो दिनों में ही चांदी के दाम ₹14,500 प्रति किलोग्राम बढ़कर 1.71 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह तेजी जारी रही तो छठ पूजा तक...

बिजनेस डेस्कः राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी जारी है। दो दिनों में ही चांदी के दाम ₹14,500 प्रति किलोग्राम बढ़कर 1.71 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह तेजी जारी रही तो छठ पूजा तक चांदी के दाम ₹2 लाख प्रति किलोग्राम को भी पार कर सकते हैं।

सालभर में चांदी की कीमतों में 91% तक का इजाफा

मौजूदा साल में चांदी की कीमतों में करीब ₹81,800 का इजाफा हुआ है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में ही चांदी के दाम ₹17,500 प्रति किलोग्राम बढ़ चुके हैं। इस हफ्ते चांदी के दामों में तीन बार 6,000 रुपए से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वायदा बाजार में भी चांदी के दाम ₹2,600 से अधिक बढ़ गए हैं। हालांकि, अभी ये दाम रिकॉर्ड हाई से थोड़े नीचे हैं।

सोने में मुनाफावसूली, दिल्ली में कीमतें घटीं

वहीं, सोने की कीमतों में शुक्रवार को मुनाफावसूली देखने को मिली। 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,26,000 प्रति 10 ग्राम और 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹1,25,400 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना $3,992.80 प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि हाजिर चांदी $50.01 प्रति औंस पर रही।

विशेषज्ञों की राय

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कीमती धातु विश्लेषक मानव मोदी ने बताया कि चांदी की तेज़ी का मुख्य कारण भारी मांग और सीमित आपूर्ति है। उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व की नरम मौद्रिक नीति, अमेरिका में राजकोषीय अनिश्चितता, और वैश्विक सप्लाई में कमी से निकट भविष्य में चांदी की कीमतों में तेजी बनी रह सकती है।

क्या छठ पूजा तक चांदी ₹2 लाख तक जाएगी?

विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा स्तर से ₹28,500 की तेजी की जरूरत है। छठ पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक है यानी निवेशकों और सर्राफा कारोबारियों के लिए आने वाले 18 दिनों में चांदी के दामों पर नजरें टिकी रहेंगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!