स्नोफ्लेक इस साल के अंत तक भारत में कर्मचारियों की संख्या 700 से अधिक करेगी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 10 Jun, 2025 03:59 PM

snowflake to grow its india workforce to over 700 by

उद्यमों के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) समाधान देने वाली कंपनी स्नोफ्लेक इस साल के अंत तक भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या 700 से अधिक करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्नोफ्लेक के पास इस समय भारत में करीब 600...

सैन फ्रांसिस्कोः उद्यमों के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) समाधान देने वाली कंपनी स्नोफ्लेक इस साल के अंत तक भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या 700 से अधिक करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्नोफ्लेक के पास इस समय भारत में करीब 600 कर्मचारी हैं और वह देश में एक शोध एवं विकास (आरएंडडी) केंद्र स्थापित करने की भी योजना बना रही है।

स्नोफ्लेक इंडिया के प्रबंध निदेशक विजयंत राय ने बताया, ''हमने हाल में मुंबई में एक नया कार्यालय खोला है और 2025 के अंत से पहले बेंगलुरु में अपने कार्यालय का विस्तार करने जा रहे हैं। इस समय हमारे पास 600 से अधिक कर्मचारी हैं और हमारा लक्ष्य 2025 के अंत तक बिक्री, संचालन, समाधान इंजीनियरिंग और विपणन में 700 से अधिक कर्मचारियों को तैनात करना है।'' 

उन्होंने कहा कि पुणे में टीम का विस्तार मूल रूप से भारत में मौजूद ग्राहकों के साथ काम करना और डिजिटल परिवर्तन में उनकी सहायता करना है। राय ने कहा कि स्नोफ्लेक के एशिया प्रशांत और जापान भागीदार परिवेश का 50 प्रतिशत भारत में है, जो इस क्षेत्र में उपलब्ध विशाल अवसरों को बताता है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!