महाराष्ट्र दिवस पर शेयर बाजार बंद, कमोडिटी में आंशिक ट्रेडिंग

Edited By Updated: 01 May, 2026 11:02 AM

stock market closed on maharashtra day partial trading in commodities

1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। BSE और NSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स, एसएलबी और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सहित सभी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं हुआ।

बिजनेस डेस्कः 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहे। BSE और NSE पर इक्विटी, डेरिवेटिव्स, एसएलबी और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सहित सभी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं हुआ।

कमोडिटी बाजार का अलग शेड्यूल

कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट सुबह के सत्र में बंद रहा, लेकिन शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग शुरू हुई और रात तक जारी रहेगी।

कब खुलेगा बाजार

भारतीय शेयर बाजार अब सोमवार, 4 मई 2026 से सामान्य समय (सुबह 9:15 से दोपहर 3:30) पर फिर खुलेंगे। इस महीने अगली छुट्टी 28 मई को बकरीद के मौके पर रहेगी।

वैश्विक बाजारों पर भी असर

मजदूर दिवस के कारण एशिया और यूरोप के कई बड़े बाजार भी बंद रहे। हालांकि, United Kingdom और United States के शेयर बाजार खुले रहे और सामान्य रूप से कारोबार जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!