शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 443 अंक की बढ़त के साथ 81,442 पर बंद

Edited By Updated: 05 Jun, 2025 03:32 PM

stock market rises bse closes at 81 442 with a gain of 443 points

शेयर बाजार में आज यानी 5 जून को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 443 अंक की तेजी के साथ 81,442 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही, ये 24750 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः शेयर बाजार में आज यानी 5 जून को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 443 अंक की तेजी के साथ 81,442 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही, ये 24750 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले सेंसेक्स 640 से ज्यादा अंक की बढ़त के साथ 81,644 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी में भी करीब 196 अंक की तेजी रही। ये 24846 के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 88 अंक की गिरावट के साथ 37,658 पर और कोरिया का कोस्पी 41 अंक ऊपर 2,812 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 197 अंक तेजी 23,851 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 2 अंक की तेजी के साथ 3,379 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 4 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 91 अंक गिरकर 42,427 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 61 अंक चढ़कर 19,460 पर और S&P 500 5,970 पर तेजी के साथ बंद हुआ।

कल बाजार में तेजी रही

शेयर बाजार में आज यानी 4 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ 80,998 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 78 अंक की बढ़त के साथ 24,620 के स्तर पर बंद हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!