Big Drop in Gold: सोने-चांदी की कीमतों में अचानक आई बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Edited By Updated: 24 Jul, 2025 01:06 PM

sudden prices of gold and silver know what latest rate

सोने-चांदी के दाम आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,426 घटकर ₹99,107 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले ये ₹1,00,533 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹1,300 कम होकर ₹1,14,550...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी के दाम आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,426 घटकर ₹99,107 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले ये ₹1,00,533 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹1,300 कम होकर ₹1,14,550 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,15,850 पर थी। कल यानी 23 जुलाई को सोना-चांदी अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे।

इन बड़े शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव 

भारत में सोने की कीमत में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,426 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर 99,107 रुपए रह गया है। वहीं 22 कैरेट सोने कीमत आज 1,250 रुपए प्रति 10 ग्राम कम होकर 92,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। इसी तरह से 18 कैरेट सोने का भाव भी आज 1,020 रुपए प्रति 10 ग्राम घटकर 75,730 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया है।

मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 10,097 रुपए है। वहीं, राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 10,112 रुपए है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 10,102 रुपए प्रति ग्राम है।

चांदी की भी कम हुई कीमत 

वहीं, अगर चांदी की बात करें तो दो दिन की तेजी के बाद इसकी कीमत में भी 1300 रुपए की गिरावट आई है। मौजूदा समय में भारत में 1 किलोग्राम चांदी की रिटेल कीमत 1,14,550 रुपए है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!