तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 445 अंक की तेजी के साथ 80,248 पर बंद

Edited By Updated: 02 Dec, 2024 03:35 PM

the market closed with gains bse closed at 80 248

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 2 दिसंबर को शेयर बाजार में रौनक दिखी। सेंसेक्स 445 अंक की तेजी के साथ 80,248 के स्तर पर और निफ्टी में भी 144 अंक की तेजी रही, ये 24,276 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 2 दिसंबर को शेयर बाजार में रौनक दिखी। सेंसेक्स 445 अंक की तेजी के साथ 80,248 के स्तर पर और निफ्टी में भी 144 अंक की तेजी रही, ये 24,276 के स्तर पर बंद हुआ।
 

एशियाई बाजारों में भी तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.031% और कोरिया के कोस्पी में 0.041% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स भी 0.81% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार (29 नवंबर) को ₹4,383.55 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹5,723.34 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 29 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.42% चढ़कर 44,910 पर और S&P 500 0.56% चढ़कर 6,032 पर बंद हुआ। नैस्डैक भी 0.83% की तेजी के साथ 19,218 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले शुक्रवार यानी 29 नवंबर को सेंसेक्स 759 अंक (0.96%) की तेजी के साथ 79,802 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 216 अंक (0.91%) की तेजी रही, ये 24,131 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, BSE स्मॉलकैप 417 अंक (0.76%) चढ़कर 55,199 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट थी। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी और PSU बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर सभी तेजी के साथ बंद हुए थे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!