इस सप्ताह कई दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, 1 मई को भी नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें वजह

Edited By Updated: 28 Apr, 2025 01:15 PM

the stock market will remain closed for three days this week there will be

शेयर बाजार में हर हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है लेकिन इस बार 28 अप्रैल से 4 मई के बीच शेयर बाजार तीन दिन के लिए बंद रहेगा। सप्ताहिक छुट्टी के अलावा 1 मई को शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। दरअसल, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और...

बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में हर हफ्ते शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है लेकिन इस बार 28 अप्रैल से 4 मई के बीच शेयर बाजार तीन दिन के लिए बंद रहेगा। सप्ताहिक छुट्टी के अलावा 1 मई को शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। दरअसल, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। 1960 में इसी दिन महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी, जिसे सम्मान देने के लिए राज्य में सार्वजनिक अवकाश होता है। इसी कारण से देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर भी ट्रेडिंग बंद रहेगी।

गौरतलब है कि शेयर बाजार में अवकाश की सूची बैंक और अन्य सरकारी छुट्टियों से थोड़ी अलग होती है, और केवल विशेष अवसरों पर ही ट्रेडिंग पूरी तरह से रोकी जाती है।

क्या अक्षय तृतीया पर खुलेगा बाजार?

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्‍योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल है कि इस दिन बाजार खुलेगा या नहीं। इस साल अक्षय तृतीया के मौके पर खुला रहेगा।

अभी कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

  • 1 मई गुरुवार को महाराष्‍ट्र दिवस पर
  • 15 अगस्‍त, शुक्रवार को स्‍वतंत्रता दिवस पर
  • 27 अगस्‍त बुधवार को गणेश चतुर्थती पर
  • 2 अक्‍टूबर गुरुवार को दशहरा और महात्‍मा गांधी जयंती पर
  • 21 अक्‍टूबर मंगलवार को दिवाली लक्ष्‍मी पूजन पर
  • 22 अक्‍टूबर बुधवार को दिवाली बलिप्रतिपदा पर
  • 5 नवंबर बुधवार को प्रकाश गुरुपर्व यानी गुरु नानक देव की जयंती पर
  • 25 दिसंबर गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर
     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!