EMI में मिल सकती है राहत, Nomura का अनुमान RBI कर सकता है दरों में कटौती

Edited By Updated: 05 Dec, 2024 01:50 PM

there may be relief in emi nomura estimates that rbi may cut rates

शुक्रवार को रिजर्व बैंक कर्ज दरों में राहत दे सकता है, ऐसा नोमुरा ने अनुमान जताया है। रिजर्व बैंक की पॉलिसी समीक्षा बैठक फिलहाल जारी है और शुक्रवार को इसके नतीजों का ऐलान किया जाएगा। नोमुरा के अनुसार, रिजर्व बैंक रेपो रेट्स में 25 बेस अंक (0.25%) की...

बिजनेस डेस्कः शुक्रवार को रिजर्व बैंक कर्ज दरों में राहत दे सकता है, ऐसा नोमुरा ने अनुमान जताया है। रिजर्व बैंक की पॉलिसी समीक्षा बैठक फिलहाल जारी है और शुक्रवार को इसके नतीजों का ऐलान किया जाएगा। नोमुरा के अनुसार, रिजर्व बैंक रेपो रेट्स में 25 बेस अंक (0.25%) की कटौती कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो लोगों की ईएमआई में कमी देखने को मिल सकती है।

पिछली 10 पॉलिसी समीक्षाओं में प्रमुख दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे यह दरें फरवरी 2023 के बाद स्थिर बनी हुई हैं। पहले महंगाई की चिंता के कारण माना जा रहा था कि दरों में कटौती अगले साल हो सकती है लेकिन अब तिमाही ग्रोथ में सुस्ती को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए रिजर्व बैंक इस समीक्षा में ही दरों में कटौती कर सकता है।

CRR में भी कटौती का अनुमान

नोमुरा ने यह भी अनुमान जताया है कि रिजर्व बैंक सीआरआर (कैश रिजर्व रेश्यो) में 50 बेस अंक (0.5%) की कटौती कर सकता है। इससे बैंकों के पास अधिक रकम उपलब्ध होगी, जिसे वे कर्ज देने या अन्य कार्यों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बैंकों के लिए अतिरिक्त आय का मौका मिलेगा, क्योंकि सीआरआर के तहत बैंक अपनी रकम का एक हिस्सा उपयोग नहीं कर पाते हैं।

रिजर्व बैंक की प्रमुख दरें

रिजर्व बैंक की पॉलिसी रेपो रेट 6.5%, स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट 6.25%, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट्स 6.75%, बैंक रेट 6.75% और फिक्स्ड रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर हैं। यदि रेपो रेट में 25 बेस अंक और सीआरआर में 50 बेस अंक की कटौती होती है, तो रेपो रेट 6.25% और सीआरआर 4% पर आ जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!