दुनिया के इन 10 देश जिनके पास है सबसे ज्यादा सोना, देखें भारत का कितना नंबर

Edited By jyoti choudhary,Updated: 05 Jun, 2022 11:59 AM

these 10 countries of the world which have the most gold

आज हम आपको दुनिया के उन 10 देशों के बारे में बताएंगे, जिनके पास सबसे ज्यादा सोना है। इन 10 देशों में भारत भी शामिल है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका गोल्ड रिजर्व के मामले में भी टॉप पर है। 8,133 टन सोने के साथ उसके पास दुनिया में सबसे ज्यादा...

बिजनेस डेस्कः आज हम आपको दुनिया के उन 10 देशों के बारे में बताएंगे, जिनके पास सबसे ज्यादा सोना है। इन 10 देशों में भारत भी शामिल है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका गोल्ड रिजर्व के मामले में भी टॉप पर है। 8,133 टन सोने के साथ उसके पास दुनिया में सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व है।

गोल्ड रिजर्व मामले में अमेरिका के बाद यूरोपीय देश जर्मनी का नंबर आता है। गोल्ड हब के डेटा के मुताबिक, जर्मनी के पास करीब 3,359 टन सोने का भंडार है। यूरोपीय देश इटली गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है। गोल्ड हब के डेटा के मुताबिक, उसके पास करीब 2451 टन सोने का भंडार है।

वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व रखने की जब चर्चा होती है, तो फ्रांस चौथे नंबर पर आता है। गोल्ड हब के डेटा के अनुसार, उसके पास लगभग 2,436 टन सोना है। मजबूत इकोनॉमी में शामिल रूस गोल्ड रिजर्व मामले में पांचवें नंबर पर आता है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उसके पास करीब 2299 टन गोल्ड रिजर्व का अनुमान है।

हमारे पड़ोसी देश चीन का स्थान गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया में छठे नंबर पर आता है। दुनिया के मैन्युफैक्चिरिंग हब के रूप में चर्चित इस देश के पास करीब 1948 टन सोने का भंडार है। दुनिया के खूबसूरत देशों में शामिल स्विट्जरलैंड सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व रखने वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर आता है। इसके भंडार में 1,040 टन सोना मौजूद है।

दुनिया के सबसे विकसित देशों में शामिल जापान गोल्ड रिजर्व के मामले में भी काफी मजबूत है। करीब 845 टन गोल्ड रिजर्व के साथ, वह दुनिया में आठवें नंबर पर है। आपको इस बात पर गर्व हो सकता है कि गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों की लिस्ट में भारत भी शामिल है। भारत अपने भंडार में 743.83 टन सोना जमा करने में सफल रहा है।

ट्यूलिप फील्ड, पवन चक्कियों, नहरों आदि के लिए चर्चित उत्तर-पश्चिमी यूरोप का देश नीदरलैंड गोल्ड रिजर्व के मामले में दुनिया में 10वें नंबर पर है। गोल्ड हब के डेटा के मुताबिक, उसके पास करीब 612 टन सोना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!