Why Gold Rising: अचानक क्या हुआ ऐसा कि Gold-Silver में आई तूफानी तेजी, इतना महंगा हो गया 10g सोना

Edited By Updated: 10 Nov, 2025 03:51 PM

what happened suddenly gold silver price hike gold price

सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। बाज़ार में सोना करीब ₹2,100 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, जबकि चांदी में लगभग ₹4,600 प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया। इस तेजी का बड़ा कारण है कि अमेरिकी फेडरल रिज़र्व (Fed) की अगली ब्याज दर...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। बाज़ार में सोना करीब ₹2,100 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, जबकि चांदी में लगभग ₹4,600 प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया। इस तेजी का बड़ा कारण है कि अमेरिकी फेडरल रिज़र्व (Fed) की अगली ब्याज दर कटौती की उम्मीद और दुनियाभर में बढ़ती आर्थिक सुस्ती की चिंता। इसी वजह से निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का रुख कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी सोना मजबूत हुआ है। Spot gold $4,053.40 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और US gold futures $4,062.40 तक पहुंच गया है। भारत में इसका सीधा असर दिखाई दिया और सोने-चांदी दोनों के दाम बढ़ गए।

सोना क्यों चढ़ रहा है

बाजार मान रहा है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक Fed दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अभी ब्याज दरों में कटौती की संभावना लगभग 67% मानी जा रही है। जब ब्याज दरें घटती हैं, तब डॉलर कमजोर होता है और सोने की मांग बढ़ जाती है।

इसके साथ ही अमेरिका में आर्थिक संकेत भी कमजोर आए हैं। नौकरियों में कमी, उपभोक्ता सेंटिमेंट में गिरावट और कई कंपनियों की अनिश्चित स्थिति ने मंदी की आशंका बढ़ा दी है। इसी समय निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं।

निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है

गोल्ड ETF में भी निवेश बढ़ा है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ETF Gold Trust की होल्डिंग बढ़कर 1,042.06 टन हो गई है। यह संकेत है कि बड़े निवेशक भी सोना खरीद रहे हैं।

चांदी में भी तेजी

सोने के साथ चांदी ने भी जोरदार बढ़त दिखाई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 1.8% बढ़कर $49.18 प्रति औंस पर पहुंच गई। Platinum और Palladium में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!