जेट फ्यूल महंगा: लगातार तीसरे महीने कीमतों में इजाफा, दो शहरों में दरें 1 लाख रुपए/किलोलीटर के पार

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 01:55 PM

will flight tickets become more expensive atf prices have rise

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं और खाड़ी देशों का क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है। जल्द ही इसके 60 डॉलर प्रति बैरल पर आने की उम्मीद है। इसके बावजूद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार ती

बिजनेस डेस्कः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं और खाड़ी देशों का क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है। जल्द ही इसके 60 डॉलर प्रति बैरल पर आने की उम्मीद है। इसके बावजूद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार तीसरे महीने जेट फ्यूल (ATF) के दाम बढ़ा दिए हैं। दिसंबर की शुरुआत में एटीएफ की कीमतों में 5% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद दिल्ली और चेन्नई में जेट फ्यूल के रेट 1 लाख रुपए प्रति किलोलीटर के पार निकल गए हैं।

तीन महीने में 9,000 रुपए तक बढ़ा ATF

दिल्ली में लगातार तीन महीनों में जेट फ्यूल 8,963 रुपए प्रति किलोलीटर महंगा हुआ है, जबकि चेन्नई में यह बढ़ोतरी 9,149 रुपए तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि फ्यूल महंगा होने का सीधा असर एयरलाइंस के किरायों पर पड़ेगा, क्योंकि किसी भी एयरलाइन की ऑपरेटिंग कॉस्ट का 40% से ज्यादा हिस्सा जेट फ्यूल पर ही खर्च होता है।

डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल की नई कीमतें

शहर बढ़ोतरी (₹/KL)  % बढ़ोतरी नई कीमत (₹/KL) तीन महीनों में कुल बढ़ोतरी
दिल्ली 5,133.75 5.43 99,676.77 8,963.25
कोलकाता  4,821.84 4.94 1,02,371.02 8,484.84
मुंबई 4,833.17 5.46 93,281.04 8,448.21
चेन्नई 5,212.12 5.31 1,03,301.80  9,149.84

 

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम

शहर बढ़ोतरी (USD/KL) नई कीमत (USD/KL)
दिल्ली 47.8 864.81
कोलकाता 86.3 903.10
मुंबई  8.72  864.35
चेन्नई 47.53 859.89


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!