Banking News: हर ग्राहक को जानना जरूरी, बैंक कब आपके खाते से बिना परमिशन काट सकता है पैसे?

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 02:04 PM

your bank can deduct money without prior notice find out when and how

आमतौर पर लोग मानते हैं कि बैंक खाते में रखा पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और बिना उनकी अनुमति के कोई निकासी नहीं हो सकती। यह बात काफी हद तक सही है लेकिन पूरी तरह नहीं। बैंकिंग नियमों और शर्तों में कुछ ऐसी परिस्थितियां भी बताई गई हैं

बिजनेस डेस्कः आमतौर पर लोग मानते हैं कि बैंक खाते में रखा पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और बिना उनकी अनुमति के कोई निकासी नहीं हो सकती। यह बात काफी हद तक सही है लेकिन पूरी तरह नहीं। बैंकिंग नियमों और शर्तों में कुछ ऐसी परिस्थितियां भी बताई गई हैं जिनमें बैंक बिना आपसे पूछे आपके खाते से पैसे निकाल सकता है। आपको यह जानकारी होना जरूरी है कि बैंक कब और कैसे आपकी अनुमति के बिना भी आपके अकाउंट से निकासी कर सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, खाता खोलते समय ही कई शर्तों पर ग्राहकों की सहमति ली जाती है, जिनके तहत भविष्य में कुछ ट्रांजैक्शन ऑटोमैटिक हो जाते हैं।

ऑटो-पे और स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन

अगर आपने लोन EMI, बीमा प्रीमियम, SIP या OTT सब्सक्रिप्शन जैसे Netflix या Amazon Prime Video के लिए ऑटो-पे सेट किया है, तो तय तारीख पर बैंक स्वतः राशि काट लेता है। एक बार स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन देने के बाद हर बार अलग से अनुमति की जरूरत नहीं होती।

बैंक चार्ज और छिपे शुल्क

बैंक सर्विस चार्ज, SMS अलर्ट फीस, डेबिट कार्ड की सालाना फीस और एटीएम ट्रांजैक्शन चार्ज भी सीधे खाते से काट सकता है। अगर न्यूनतम बैलेंस नहीं रखा गया, तो बैंक पेनल्टी भी वसूलता है। यह सभी शर्तें खाता खोलते समय ही स्वीकार कर ली जाती हैं।

लोन और क्रेडिट कार्ड बकाया

यदि आपने बैंक से लोन या क्रेडिट कार्ड लिया है और समय पर भुगतान नहीं किया, तो बैंक ‘राइट ऑफ सेट-ऑफ’ के तहत आपके दूसरे खाते से पैसा काट सकता है।

कानूनी आदेश पर कार्रवाई

अगर Income Tax Department या कोर्ट की ओर से आदेश आता है, तो बैंक आपके खाते को फ्रीज कर सकता है या राशि काटकर संबंधित विभाग को भेज सकता है।

बिना वजह कटे पैसे तो क्या करें?

स्टेटमेंट जांचें: ट्रांजैक्शन डिटेल और रिमार्क देखें
शिकायत दर्ज करें: बैंक कस्टमर केयर या ब्रांच में संपर्क करें
अलर्ट चालू रखें: SMS और ईमेल नोटिफिकेशन एक्टिव रखें

क्या रखें ध्यान?

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहकों को अपने बैंकिंग ट्रांजैक्शन पर नजर रखनी चाहिए और ऑटो-पे या स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन को समझकर ही सक्रिय करना चाहिए। इससे अनचाहे कटौती से बचा जा सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!