Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Jul, 2026 05:48 PM

यदि आपको 6 जुलाई को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि उस दिन देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह अवकाश पूरे देश में लागू नहीं होगा, बल्कि केवल चुनिंदा राज्यों तक सीमित रहेगा।
बिजनेस डेस्कः यदि आपको 6 जुलाई को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि उस दिन देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह अवकाश पूरे देश में लागू नहीं होगा, बल्कि केवल चुनिंदा राज्यों तक सीमित रहेगा।
इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
6 जुलाई को मिजोरम में MHIP Day (मिजो ह्मेइछे इंसुइखौम पावल दिवस) के अवसर पर सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। वहीं पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भी बैंक अवकाश रहेगा।
हालांकि, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, पटना, नोएडा समेत देश के अधिकांश राज्यों में बैंक सामान्य समय के अनुसार खुले रहेंगे और नियमित बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।
ऑनलाइन बैंकिंग पर नहीं पड़ेगा असर
बैंक शाखाओं में अवकाश रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए सभी लेनदेन पहले की तरह सुचारु रूप से किए जा सकेंगे।
यदि आपको चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, लॉकर या शाखा से जुड़े किसी अन्य कार्य के लिए बैंक जाना है, तो पहले अपने शहर में लागू बैंक अवकाश की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।