सतीश कौशिक, पाओली डैम और आशुतोष राणा की कर्म युद्ध है दमदार रिवेंज ड्रामा !

Edited By Updated: 30 Sep, 2022 07:01 PM

a winning combination in a story of love and romance

कर्म युद्ध ओटीटी वर्ल्ड में एक फ्रेश अपरोच लेकर आया है, जो एक रोमांचक और मनोरंजक रिवेंज ड्रामा है। इसके साथ ही शानदार कलाकारों की टुकड़ी द्वारा अपनी कथा और बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित करता है। रवि अधिकारी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में...

कर्म युद्ध ओटीटी वर्ल्ड में एक फ्रेश अपरोच लेकर आया है, जो एक रोमांचक और मनोरंजक रिवेंज ड्रामा है। इसके साथ ही शानदार कलाकारों की टुकड़ी द्वारा अपनी कथा और बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को प्रभावित करता है। रवि अधिकारी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में ड्रामा, बदला, रहस्य, प्रेम और रोमांस की कहानी में एक विनिंग कॉम्बिनेशन है!

 

इसकी कहानी एक फैमिली रिवेंज ड्रामा के रूप में शुरू होती है जो 'रॉय' परिवार पर फोकस करती है। यह एक सत्ता संघर्ष है जहां दो लोग रॉय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की टॉप पोजीशन पाने की होड़ में लगे हुए हैं। महत्वाकांक्षाएं आसमान छू रही हैं, कॉम्पिटीटर्स के साथ किस हद तक जाना है? बेइंतेहा चाहत की एक शानदार कहानी 'कर्म युद्ध' को पूरी तरह से एंटरटेनर बनाती है।

 

 

पारिवारिक शत्रुता और प्रतिशोध के साथ, सीरीज कॉलेज प्रेम और रोमांस के हल्के फुल्के पलों को भी शोकेस करती है। कहानी को बारिकियों के साथ तैयार किया गया है जो दर्शकों को मानवीय भावनाओं की यात्रा पर ले जाती है जो गुस्से से लेकर खुशी, जलन और लालसा को दर्शाती है। सतीश कौशिक, पाओली डैम, आशुतोष राणा, अंजना सुखानी और प्रणय पचौरी जैसे दमदार स्टार-कास्ट ने वास्तव में सीरीज को बहुत अच्छा काम किया है। ओटीटी पर एक हेल्थी एंटरटेनमेंट लाने के लिए कर्मा युद्ध की टीम पर हर तरफ से नेटिज़न्स प्यार और प्रशंसा बरसा रहे हैं! कर्मा युद्ध डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!