Edited By Tanuja,Updated: 17 Mar, 2026 05:33 PM

नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में मंगलवार सुबह 4 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। दारचुला जिले के सितौला क्षेत्र में महसूस किए गए इस झटके से किसी नुकसान की खबर नहीं है। नेपाल भूकंप-संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है, जहां ऐसे झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं।
International Desk: नेपाल (Nepal) में मंगलवार को के सुदूरपश्चिम प्रांत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र दारचुला जिले के सितौला क्षेत्र में था और यह सुबह करीब 10:12 बजे महसूस किया गया। झटके के बाद स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए घबराहट देखी गई, लेकिन किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि नेपाल दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में आता है। यहां टेक्टोनिक प्लेट्स की लगातार हलचल के कारण अक्सर छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं। यही वजह है कि नेपाल में भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है और प्रशासन को लगातार सतर्क रहने की जरूरत होती है।