नयागांव में 2.5 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां बरामद

Edited By Updated: 01 Apr, 2023 06:48 PM

also made aware to minimize the use of plastic

नगर परिषद्, नया गांव और उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन ने मिलकर स्थानीय दुकानों में चेकिंग करके 2.5 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों को पकड़ा। साथ ही आम जनता और दुकानदारों को 1000 से ज्यादा कपड़े के बैग बांटे तथा उन्हें प्लास्टिक का उपयोग...

चण्डीगढ़,(रॉय) । नगर परिषद्, नया गांव और उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन ने मिलकर स्थानीय दुकानों में चेकिंग करके 2.5 क्विंटल से ज्यादा प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों को पकड़ा। साथ ही आम जनता और दुकानदारों को 1000 से ज्यादा कपड़े के बैग बांटे तथा उन्हें प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने के लिए जागरूक भी किया गया। क्षेत्र में प्लास्टिक वितरण करने वाले वेंडर को भी पकडा गया  जिसके पास 1 क्विंटल के करीब ये प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां बरामद की गईं। इस कार्य को परिषद् के उच्च अधिकारियों तथा सहकर्मियों अशोक कुमार, ईओ, संतोष वर्मा, परविंदरजीत सिंह, उमेश, मनप्रीत कौर, शालू, संजय, रामसिंह ओर सफाई कर्मियों के सहयोग से पूरा किया गया।

 

 

 

उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन-पंजाब चैप्टर के स्टेट कोऑर्डिनेटर दलजीत सिंह ने कहा कि प्लास्टिक न केवल जीव-जंतुओं के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे मानव स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। इस समस्या को दूर करने के लिए हम सभी को  प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने की आवश्यकता है।  

 

 

 

उल्लेखनीय है कि उत्कर्ष ग्लोबल फाउंडेशन पिछले कुछ अर्से से पंजाब और चंडीगढ़ में ''से नो टू सिंगल-यूज प्लास्टिक अभियान चला रहा है।  अब तक राज्य में 17500 से अधिक कपड़े के थैलों का वितरण कर चुके हैं। दलजीत सिंह ने कहा कि हमने छात्रों और आम जनता को जागरूक करने के लिए 56 से अधिक अभियान मुफ्त कपड़े के बैग वितरण और 41 से अधिक सफाई अभियान चलाए हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!