कटरा जा रहे भक्तों के लिए खुशखबरी ! ₹500 में मिलेगा VIP जैसा अनुभव, जानें वैष्णो देवी के नए कॉम्बो ऑफर की पूरी डिटेल

Edited By Updated: 05 Jan, 2026 09:25 AM

vaishno devi new year offer 2026

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए नए साल 2026 की शुरुआत एक बड़ी सौगात के साथ हुई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड  ने श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा को और अधिक यादगार बनाने के लिए एक स्पेशल बजट फ्रेंडली कॉम्बो ऑफर पेश किया है।

Vaishno Devi New Year Offer 2026 : माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए नए साल 2026 की शुरुआत एक बड़ी सौगात के साथ हुई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड  ने श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा को और अधिक यादगार बनाने के लिए एक स्पेशल बजट फ्रेंडली कॉम्बो ऑफर पेश किया है। श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केवल 500 रुपये का एक कॉम्बो पैक लॉन्च किया है। इस ऑफर का उद्देश्य उन भक्तों को राहत देना है जो कम खर्च में व्यवस्थित तरीके से दर्शन करना चाहते हैं।

इस ऑफर में क्या-क्या शामिल है?
इस स्पेशल कॉम्बो के तहत भक्तों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं एक साथ दी जा रही हैं। भक्तों को विशेष आरती के समय उचित प्रबंधन के साथ शामिल होने का अवसर मिल सकेगा। माता के दरबार से मिलने वाला पवित्र प्रसाद इस पैक का हिस्सा होगा।
लंबी चढ़ाई के बाद भक्तों के आराम के लिए निर्धारित समय के लिए डॉरमेट्री या विश्राम गृह की सुविधा इसमें जोड़ी गई है।यात्रियों के लिए पौष्टिक भोजन या जलपान की व्यवस्था भी इस कूपन के माध्यम से उपलब्ध होगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?
नए साल के दौरान कटरा और भवन पर भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में यात्रियों को अलग-अलग सुविधाओं के लिए लाइन न लगानी पड़े और उन्हें एक ही जगह पर सब कुछ मिल जाए, इसी सोच के साथ श्राइन बोर्ड ने यह कदम उठाया है। यह डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बुक किया जा सकता है।

कैसे उठाएं लाभ?
श्रद्धालु माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस ₹500 वाले कॉम्बो की अग्रिम बुकिंग कर सकते हैं। कटरा में स्थित निहारिका परिसर और अन्य काउंटर पर भी इसकी जानकारी और बुकिंग उपलब्ध कराई गई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!