विजीलैंस ने ए.आई.जी. आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति मामले में किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 31 May, 2023 08:48 PM

mohali court handed over to vigilance on 3 days remand

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के ए.आई.जी. आशीष कपूर को नौकरी के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में आय से अधिक अचल और चल संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। विजीलैंस ब्यूरो ने आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।...

चंडीगढ़,(रमनजीत): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के ए.आई.जी. आशीष कपूर को नौकरी के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में आय से अधिक अचल और चल संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। विजीलैंस ब्यूरो ने आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी आशीष कपूर को सैंट्रल जेल पटियाला से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से विजीलैंस ब्यूरो को आगे की पूछताछ के लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। 

 

 

 


ध्यान रहे कि आशीष कपूर को बीते दिन ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत हासिल हुई थी। आशीष कपूर को विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पहले रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ध्यान रहे कि आशीष कपूर पर एक महिला ने कस्टोडियल रेप, करोड़ों रुपए की रिश्वत लेने जैसे संगीन आरोप लगाए थे, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।  विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी एवं उनकी पत्नी के खिलाफ विजीलैंस जांच के बाद एक मामला 30 मई 2023 को एफ.आई.आर. नंबर 21 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की 13(1)(बी), 13(2) और आई.पी.सी. 120-बी के अधीन विजीलैंस ब्यूरो, उडऩदस्ता-1, पंजाब मोहाली के थाने में दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के नाम चैकिंग अवधि 1 अगस्त 2017 से 31 अगस्त 2022 के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में अवैध रूप से अर्जित बेहिसाब महंगी अचल संपत्ति मौजूद है, जिनका बाजार मूल्य पंजीकृत मूल्य से काफी अधिक है।
प्रवक्ता ने बताया कि इन संपत्तियों में से वर्ष 2020 में एक कॉर्नर रिहायशी प्लॉट नंबर 2010, क्षेत्रफल 507.5 वर्ग गज, सैक्टर-88, मोहाली को 90 लाख 16 हजार 100 रुपए में खरीदा गया है। उक्त प्लाट पर वर्ष 2020-2022 के दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला कोठी का निर्माण किया गया, जिस पर अनुमानित खर्च 2 करोड़ रुपए आया है। इसी प्रकार 2022 में मोहाली स्थित द पाम कालोनी न्यू चंडीगढ़ में आवासीय प्लॉट नंबर 397, जो 34 लाख 13 हजार 663 रुपए में खरीदा, का क्षेत्र 241.11 वर्ग गज का है। इसके अलावा चंडीगढ़ के सैक्टर-63 के ब्लॉक नंबर-बी में 3 कमरों का फ्लैट नंबर 2021 में कुल 2,41,65,400 रुपए में खरीदा गया। उन्होंने कहा कि आशीष कपूर की पत्नी के पास लवीन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी में 1/3 शेयर है, जिसमें उन्होंने 15 लाख रुपए का निवेश किया है।

 

 

 


इसके अलावा आशीष कपूर ने अपने परिवार के साथ विदेश यात्राओं और आलीशान जिंदगी बिताने में लाखों रुपए खर्च किए। इसके साथ उक्त चेक अवधि के दौरान विभिन्न बैंकों में आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संस (एच.यू.एफ.) और उनकी पत्नी कमल कपूर के नाम से लगभग 10 बैंक खाते खोले गए, जिनमें लगभग 65 लाख रुपए जमा हैं। उक्त चेक अवधि के दौरान आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संस (एच.यू.एफ.) और उनकी पत्नी कमल कपूर की आय के ज्ञात स्रोतों से कुल आय 2 करोड़ 44 लाख 64 हजार 871 रुपए पाई गई, जबकि इसी अवधि के दौरान उनकी तरफ से 5 करोड़ 60 लाख 91 हजार 650 रुपए खर्च किए गए हैं। इस प्रकार उन्होंने 3 करोड़ 16 लाख 26 हजार 779 रुपए अधिक खर्च किए, जो उनकी कुल आय से 129.3 प्रतिशत अधिक है।
विजीलैंस ब्यूरो सहित राज्य के कई जिलों और पंजाब के जेल विभाग में तैनात रहे इस पुलिस अधिकारी और उनकी पत्नी के खिलाफ उक्त जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!