कानूनी दायरे में आएंगे इमीग्रेशन सैंटर, कानून बनाने पर अध्ययन शुरू : विज

Edited By Updated: 30 May, 2023 08:11 PM

new s i t 45 people have been arrested so far

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कबूतरबाजी एक गंभीर समस्या है और हम चाहते हैं कि इमीग्रेशन सैंटरों पर भी कोई न कोई पाबंदी हो। इसके लिए कानून बने और आसपास के प्रदेशों व केंद्र का भी अध्ययन किया जा रहा है ताकि इन सैंटरों को कानून...

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कबूतरबाजी एक गंभीर समस्या है और हम चाहते हैं कि इमीग्रेशन सैंटरों पर भी कोई न कोई पाबंदी हो। इसके लिए कानून बने और आसपास के प्रदेशों व केंद्र का भी अध्ययन किया जा रहा है ताकि इन सैंटरों को कानून के दायरे में लाया जा सके। उन्होंने कहा इमीग्रेशन सैंटरों पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही कानून भी बनाया जाएगा ताकि कबूतरबाजी के मामलों को रोका जा सके। विज ने कहा कि उन्होंने पहले भी कबूतरबाजी के मामलों को रोकने के लिए आई.जी. भारती अरोड़ा की अध्यक्षता में एस.आई.टी. बनाई थी और लगभग 550 लोगों को कबूतरबाजी के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। अब दोबारा 17 अप्रैल 2023 को अम्बाला रेंज के आई.जी. सिबास कबिराज की अध्यक्षता में एस.आई.टी. बनाई गई है जिसमें अम्बाला पुलिस अधीक्षक व कैथल पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। यह एस.आई.टी. आज तक कबूतरबाजी मामले के तहत 160 मुकद्दमे दर्ज कर 45 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 

 

 

 

आने वाली पीढिय़ों के लिए जल जरूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर लोकसभा में 75 अमृत सरोवर बनाने की बात का स्वागत करते हुए विज ने कहा कि धरती को रिचार्ज करना बहुत जरूरी है, आने वाली पीढिय़ों व जीवन के लिए जल है, उसे बचाना बहुत जरूरी है, हम इसका दोहन तो बहुत कर रहे हैं लेकिन हम रिचार्ज नहीं कर रहे। इसलिए हमारे विवेकशील प्रधानमंत्री ने हर लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाने की बात कही है। हरियाणा भी बना रहा है और अम्बाला छावनी में पंजोखरा साहिब गांव में अमृत सरोवर के तहत तालाब का जीर्णोद्धार किया गया है जिसका उद्घाटन उन्होंने किया था, हम और भी ऐसे सरोवर बना रहे हैं। 
 

 

 

 

हरियाणा पुलिस पर दर्ज मामले में हो रही जांच 
हरियाणा के मेवात मे गौरक्षकों की हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस ने हरियाणा पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पर गृह मंत्री विज ने कहा कि मामले दर्ज होते रहते हैं और इनका समाधान भी होता है। जो जांच हो रही है, उसमें अलग-अलग एफ.आई.आर. दर्ज हैं। अब वो अंजाम तक पहुंचेगी क्योंकि उनकी जांच हो रही है और जांच के बाद ही किसी तथ्य तक पहुंचा जा सकता है। 
 

 

 

 

शक्तिहीन क्या शक्ति प्रदर्शन करेगा : 
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन पर गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि शक्तिप्रदर्शन वही करेगा जिसके पास शक्ति होंगी, शक्तिहीन क्या शक्तिप्रदर्शन करेगा। वही इसी अध्यादेश के मामले में एक मीटिंग में कांग्रेस केजरीवाल के मामले में बंटी नजर आई, इस पर विज ने कहा कि केजरीवाल व कांग्रेस सुबह इकट्ठे होते है और शाम को अलग-अलग हो जाते हैं इसीलिए लोगों ने इनको गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। वहीं, इनैलो नेता अभय चौटाला ने कहा है कि उनके पास 10 विधायक होते तो वे अपनी सरकार बनाते, इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि सपने लेने पर कोई टैक्स नहीं है और अभय चौटाला भी सपने ले रहे हैं और यह सपने लेते रहें।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!