दो करोड़ का रिश्वत मामला: चन्नी के बारे में हुए सनसनीखेज खुलासे, पीड़ित खिलाड़ी आया सामने

Edited By Updated: 31 May, 2023 08:43 PM

the chief minister exposed the nefarious activities of channi s nephew

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों का पर्दाफाश करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज क्रिकेट खिलाड़ी जसइंदर सिंह को जनता के सामने पेश किया, जिससे नौकरी देने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। इस बीच मुख्यमंत्री ने इस मामले से...

चंडीगढ़,(अश्वनी): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों का पर्दाफाश करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज क्रिकेट खिलाड़ी जसइंदर सिंह को जनता के सामने पेश किया, जिससे नौकरी देने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। इस बीच मुख्यमंत्री ने इस मामले से जुड़े तथ्य भी मीडिया के सामने रखे। यहां पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे जशन ने जसइंदर सिंह से पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) का टैस्ट क्लीयर कर नौकरी देने के लिए उससे 2 करोड़ रुपए रिश्वत मांगी थी। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के दफ्तर में उनके कार्यकाल के दौरान खुलेआम नौकरियां बेची जाती थीं, जिससे इस प्रतिभावान खिलाड़ी का शानदार खेल करियर बर्बाद हो गया। भगवंत मान ने कहा कि जसइंदर और उनके पिता ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की मौजूदगी में एक समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के तत्कालीन प्रमुख सचिव हुसन लाल ने उन्हें (पूर्व मुख्यमंत्री को) पूरे मामले की जानकारी दी थी। चन्नी मामले को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए लाने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन जसइंदर को जशन से मिलने के लिए कहा था। भगवंत मान ने कहा कि जसइंदर और उसके पिता चन्नी के भतीजे से मिले तो उसने नौकरी के लिए 2 करोड़ रुपए की मांग की।

 

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जताई तो नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने एक समारोह के दौरान सार्वजनिक रूप से जसइंदर और उनके पिता को अपशब्द भी कहे। भगवंत मान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के इसी रवैए के कारण जसइंदर को नौकरी नहीं मिल सकी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार जसइंदर को निर्धारित मापदंड के अनुसार नौकरी देगी। साथ ही इस तरह के गलत कामों से राज्य के युवाओं को बर्बाद करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि जिसने भी राज्य और उसके युवाओं के खिलाफ घिनौना काम किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 


पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा श्री चमकौर साहिब की पावन भूमि पर इस मामले की कोई जानकारी न होने की शपथ लेने पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें कोई भी बयान देने से पहले अपनी अंतरात्मा में झांकने को कहा। उन्होंने कहा कि निसंदेह पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के बुरे कामों के कारण पूरे पंजाब और विशेषकर पूरे खेल क्षेत्र को शर्मसार होना पड़ा है। जसइंदर, जो पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी हैं और कई प्रतिष्ठित टूर्नामैंट में खेल चुके हैं, ने खेल कोटे के तहत पी.पी.एस.सी. के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन किया था।

 

 

 


मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग द्वारा जसइंदर को बी ग्रेङ्क्षडग दी गई थी। उन्होंने खेल वर्ग की कटऑफ के मुकाबले 198.5 अंक प्राप्त किए, जबकि खेल वर्ग में 132.5 अंक थे। उन्होंने कहा कि जसइंदर को जनरल वर्ग में माना गया, जबकि उन्होंने खेल कोटे के तहत आवेदन किया था। भगवंत मान ने कहा कि निराश जसइंदर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से भी मुलाकात की, जिनके ओ.एस.डी. एम.पी. सिंह ने उन्हें पूरा मामला पढ़कर सुनाया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन ने संबंधित अधिकारियों को इस मामले को देखने और मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष रखने को कहा था। भगवंत मान ने कहा कि इससे पहले कैप्टन को पद से हटाकर चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया था। भगवंत मान ने कहा कि चन्नी के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही नौकरी के बदले पैसों का गंदा खेल शुरू हो गया था।

 

 

 


मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया कि वह अपने कार्यकाल में किसी भी प्रकार के माफिया को पनपने नहीं देंगे। जनता और प्रदेश का धन लूटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने प्रदेश की जनता को आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को उनके अपराधों के लिए जबावदेह बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जसइंदर, जो वर्तमान में किंग्स इलैवन क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं, ने हाल ही में धर्मशाला के दौरे के दौरान अपनी सारी दुख भरी कहानी सुनाई, जिसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को बेनकाब करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि एक तरफ उनकी सरकार ने राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल की लेकिन दूसरी तरफ चन्नी जैसे लोगों ने खेल को बर्बाद कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!