Delhi Rain Forecast: दिल्ली में कल आंधी-बारिश के साथ बदलेगा मौसम, IMD का येलो अलर्ट जारी

Edited By Updated: 23 Jan, 2026 12:08 AM

delhi rain forecast today

दिल्ली-NCR में बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026, शुक्रवार) के दिन मौसम पूरी तरह करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के असर को देखते हुए राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली-NCR में बसंत पंचमी (23 जनवरी 2026, शुक्रवार) के दिन मौसम पूरी तरह करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के असर को देखते हुए राजधानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन के पहले हिस्से में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

आंधी-बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

पूर्वानुमान के मुताबिक हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रह सकती है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दोपहर से शाम के बीच बहुत हल्की बारिश की संभावना है। बारिश और हवाओं के कारण ठंडक का एहसास बढ़ेगा और दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।

कल का अनुमानित तापमान

  • अधिकतम तापमान: 19 से 21 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 10 से 12 डिग्री सेल्सियस

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तेज हवाओं के चलते गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन हल्की ठंड बनी रहेगी।

गुरुवार को टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

इससे पहले 22 जनवरी (गुरुवार) को दिल्ली में जनवरी महीने का बीते 7 सालों का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।

  • सफदरजंग में अधिकतम तापमान: 27.1°C
  • यह सामान्य से करीब 6.8 डिग्री ज्यादा रहा
  • न्यूनतम तापमान: 6.3°C

अन्य मौसम केंद्रों पर भी तापमान औसत से काफी ऊपर दर्ज किया गया।

प्रदूषण से राहत की उम्मीद

गुरुवार को दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।

  • औसत AQI: 313 से 322
  • जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में AQI: 385

हालांकि IMD और CPCB का अनुमान है कि बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषक कण साफ होंगे, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। AQI के ‘मध्यम’ या ‘खराब’ स्तर तक आने की संभावना जताई गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!