Delhi Traffic Police की होली रेड! न हेलमेट, न सीट बेल्ट और ऊपर से शराब... 1200 से ज्यादा हुड़दंगियों के कटे चालान

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 01:00 PM

delhi over 1 200 people booked for drunk driving during holi

राष्ट्रीय राजधानी में होली के त्यौहार के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 1,204 वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाने (Drunk Driving) के आरोप में पकड़ा। कुल मिलाकर...

Drunk Driving Challans Delhi Holi : राष्ट्रीय राजधानी में होली के त्यौहार के दौरान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 1,204 वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाने (Drunk Driving) के आरोप में पकड़ा। कुल मिलाकर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में 3,725 लोगों के चालान काटे गए हैं।

पश्चिमी दिल्ली बनी जुर्माना हब

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस की मुस्तैदी का असर कुछ इस तरह रहा।

सड़कों पर ब्रेथ एनालाइजर का पहरा

त्योहार के दौरान कोई बड़ा हादसा न हो इसके लिए प्रमुख चौराहों और संवेदनशील सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। दिल्ली की मुख्य सड़कों पर दर्जनों चेकपॉइंट बनाए गए थे। संदिग्ध चालकों का मौके पर ही 'ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट' किया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने कितनी शराब पी है।

यह भी पढ़ें: पति का डर्टी बिजनेस: IVF के नाम पर होता था अंडों का व्यापार, 500 से ज्यादा महिलाओं का...

सिर्फ शराब ही नहीं, इन गलतियों पर भी चला डंडा

पुलिस ने केवल शराब पीने वालों को ही नहीं पकड़ा बल्कि अन्य ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर भी जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान निम्नलिखित उल्लंघन मुख्य रहे:

  1. बिना हेलमेट के सवारी: दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट घूम रहे लोगों पर कार्रवाई।

  2. ट्रिपल राइडिंग: एक बाइक पर तीन लोगों के बैठने पर चालान।

  3. सीट बेल्ट: बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वालों पर जुर्माना।

  4. खतरनाक ड्राइविंग: स्टंटबाजी और तेज गति से गाड़ी चलाने वालों को भी पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा।

यह भी पढ़ें: हद हो गई! छुट्टी नहीं मिली तो लोको पायलट ने दफ्तर वालों के सामने उतार दी पैंट, Piles Operation का घाव दिखाकर...

क्यों जरूरी था यह अभियान?

अधिकारियों ने बताया कि 4 मार्च से शुरू हुए इस विशेष अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण रहे। अक्सर त्यौहार के दिन लोग शराब के नशे में तेज गाड़ी चलाते हैं जिससे अपनी और दूसरों की जान को खतरा पैदा होता है। पुलिस की इस सख्ती की वजह से इस साल सड़क हादसों में कमी आने की उम्मीद जताई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!