Edited By Radhika,Updated: 27 Feb, 2026 06:54 PM

दिल्ली सरकार ने राजधानी में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक आकर्षक पहल की शुरुआत की है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के ऐतिहासिक और आधुनिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली स्पेशल 'इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस' सेवा को हरी झंडी दिखाई है। उद्घाटन के बाद...
नेशनल डेस्क: दिल्ली सरकार ने राजधानी में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक आकर्षक पहल की शुरुआत की है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के ऐतिहासिक और आधुनिक पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली स्पेशल 'इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बस' सेवा को हरी झंडी दिखाई है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने रफी मार्ग से प्रधानमंत्री संग्रहालय तक इस बस में सफर किया। पर्यटन विभाग ने इस सेवा के लिए एक खास 'टूरिस्ट सर्किट' तैयार किया है। इस रूट में दिल्ली के प्रमुख आकर्षणों जैसे भारत मंडपम, नेशनल वॉर मेमोरियल, नया संसद भवन परिसर और दिल्ली हाट को शामिल किया गया है।
'इवनिंग टूर' के लिए भी बनाई खास योजना
पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सेवा के लिए 'इवनिंग टूर' की योजना भी बनाई गई है। चूंकि प्रधानमंत्री संग्रहालय शाम 6 बजे बंद हो जाता है, इसलिए शाम के दौरे वहीं से शुरू होकर अन्य गंतव्यों की ओर बढ़ेंगे।
<
>
बस की प्रमुख विशेषताएं:
बस में चालक के अलावा 63 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। यह बस पूरी तरह इलेक्ट्रिक है और इसे लुटियंस दिल्ली की भौगोलिक स्थिति (कम ऊंचाई वाले पेड़ों और बिजली के तारों) को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सफर के दौरान यात्रियों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी देने के लिए एक प्रशिक्षित गाइड भी बस में मौजूद रहेगा।

टिकट रेट
सरकार ने घरेलू और विदेशी दोनों पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए किराए का निर्धारण किया है:
37 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर वापसी
दिल्ली के लिए यह सेवा यादों को ताजा करने वाली भी है। साल 1989 तक दिल्ली परिवहन निगम (DTC) 'सुविधा' सेवाओं के तहत ऐसी बसें चलाता था, जिन्हें पुराने बेड़े के कारण हटा लिया गया था। अब लगभग 37 साल बाद, आधुनिक अवतार में इन बसों की वापसी हुई है। फिलहाल दो डबल-डेकर बसों को इस बेड़े में शामिल किया गया है।