अलग-अलग बहाना बना कर घर से निकली 5 नाबालिग लड़कियां, गायब होने से गांव में मचा हड़कंप

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 09:15 PM

five minor girls left their homes on different pretexts and are now missing

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक ही इलाके से पांच लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सभी पांचों लड़कियां जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गांव की निवासी हैं। वे सोमवार...

नेशनल डेस्कः बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक ही इलाके से पांच लड़कियों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सभी पांचों लड़कियां जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र के लखौरा गांव की निवासी हैं। वे सोमवार शाम से लापता हैं। 

अलग-अलग बहाना बना कर घर से निकली
दरअसल पश्चिम चंपारण जिले के एक गांव की पांच नाबालिग लड़कियां अपने घरों के अलग-अलग बहाना कर निकली, लेकिन फिर वापस लौट कर घर नहीं पहुंचीं। लेकिन अचानक लड़कियों के घर से गायब से गांव में सन्नाटा पसर गया है।

इस संबंध में सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विवेक दीप ने पत्रकारों से बातचीत में बताया, "सोमवार शाम हमें सूचना मिली कि लखौरा गांव के वार्ड संख्या आठ से अलग-अलग परिवारों की पांच लड़कियां लापता हो गई हैं।" उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। 

एसडीपीओ ने कहा, "सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। लापता लड़कियों में से एक के पास मोबाइल फोन है, जो फिलहाल बंद है, लेकिन तकनीकी टीम की मदद से उसे ट्रैक किया जा रहा है।" पुलिस ने यह भी बताया कि लापता लड़कियों में से कुछ एक दर्जी की दुकान पर सिलाई का काम करती थीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!