Aaj Ka Good Luck (11th July 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 07:49 AM

aaj ka good luck

मेष राशि वालों कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की बहस बाजी करने से बचें। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। युवाओं को मनपसंद विषयों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मेष राशि वालों कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की बहस बाजी करने से बचें। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। युवाओं को मनपसंद विषयों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। लवमेट डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

गुडलक उपाय- शाम के समय घर में झाड़ू न लगाएं। 

वृष राशि वालों प्रोफेशनल मामलों को लेकर आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। सभी काम होते नजर आएंगे। जो लोग पारिवारिक बिजनेस में कर रहे हैं, उसमें उन्नति होने के आसार है। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। सेहत ठीक रहेगी।

गुडलक उपाय- गौ माता की पूजा करें। 

मिथुन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में दिनभर व्यस्त रहेंगे। अपनी क्षमता से ज्यादा धन खर्च न करें, तो बेहतर होगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है। 

गुडलक उपाय- शिवलिंग पर चावल चढ़ाएं। 

कर्क राशि वालों बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। परिवार के विरुद्ध जाकर कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। संपत्ति से जुड़े विवादों को कानूनी तरीके से निपटा सकते हैं। मानसिक तनाव के साथ स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

गुडलक उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

सिंह राशि वालों व्यवसाय में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। ऑफिस में आपके आइडियाज को प्रोत्साहन मिल सकता है। नए लोगों के बीच आपको काफी कुछ नया सीखना को मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी बात को लेकर टकराव रहेगा। स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा।

गुडलक उपाय- घर के मंदिर में प्रणाम करें।

कन्या राशि वालों व्यापारियों को आज अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके स्वभाव से लोग काफी आकर्षित होंगे। इस राशि की वर्किंग महिलाएं काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, अन्यथा कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

गुडलक उपाय- मां दुर्गा के मंदिर में इत्र चढ़ाएं।

तुला राशि वालों प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा मुद्दा हल हो सकता है। लोगों से अपेक्षाएं कम रखेंगे तो अच्छा होगा। अविवाहित जातक विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को त्वचा से संबंधित कोई इंफेक्शन होने का डर है।

गुडलक उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।

वृश्चिक राशि वालों कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी तरक्की से ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। दूसरों के विचारों पर ज्यादा ध्यान न दें। पति-पत्नी का आपसी मनमुटाव घर के माहौल को खराब कर सकता है। स्टूडेंट्स खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

गुडलक उपाय- गाय को घास खिलाएं। 

धनु राशि वालों आपके संपर्क और संबंध आज आपका बहुत साथ निभाएंगे। सैलरी न मिलने के कारण कुछ काम अधूरे रहेंगे। लव लाइफ की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ Enjoy करेंगे। घरेलू सामान की खरीदारी के लिए जीवनसाथी के साथ बाहर जा सकते हैं।

गुडलक उपाय- घर पर कुबेर यंत्र रखें।

मकर राशि वालों उलझनों में बीतेगा। इसलिए आप पूरा दिन मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। भाई की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें। छात्र अपने परिणामों से खुश नहीं होंगे। शाम को किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपको आर्थिक लाभ करवा सकती हैं।

गुडलक उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

कुंभ राशि वालों  आज आपका दिन मौज-मस्ती में बीतेगा।  आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जिसके साथ भी आज आपकी मुलाकात होगी, वे आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। पती-पत्नी का सहयोग घर के वातावरण को सुखद बनाएगा।

गुडलक उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

मीन राशि वालों आज आप भगवान की आराधना, योगाभ्यास जैसी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। नौकरी में तरक्की के उत्तम योग भी बन रहे हैं। युवा वर्ग मनपसंद नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी गहरे होंगे।

गुडलक उपाय- माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!