Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Jun, 2026 07:37 AM

Aaj Ka Panchang: 10 जून 2026, बुधवार द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ कृष्ण तिथि दशमी (10-11 मध्य रात 12.58 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी
Aaj Ka Panchang: 10 जून 2026, बुधवार द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ कृष्ण तिथि दशमी (10-11 मध्य रात 12.58 तक) तथा तदोपरांत तिथि एकादशी
विक्रमी सम्वत् : 2083, ज्येष्ठ प्रविष्टे 27, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 20 (ज्येष्ठ), हिजरी साल 1447, महीना जिल्हिज, तारीख 23, सूर्योदय: प्रात: 5.27 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.28 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद (प्रात: 9.22 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रेवती, योग: आयुष्मान (प्रात: 6.30 तक) तथा तदोपरांत योग सौभाग्य, चंद्रमा: मीन राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात) भद्रा रहेगी (दोपहर 1.46 से लेकर 10-11 मध्य रात 12.58 तक), प्रात: 9.22 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य वृष में
चन्द्रमा मीन में
मंगल मेष में
बुध मिथुन में
गुरु कर्क में
शुक्र कर्क में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में
