आज का पंचांग- 15 जून, 2026

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 10:26 AM

aaj ka panchang

Aaj Ka Panchang 15th June 2026: आज सोमवार, दिनांक 15 जून 2026 है। आज का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज मिथुन संक्रांति के साथ-साथ ज्येष्ठ (अधिक) मास की अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है। शास्त्रों में संक्रांति...

Aaj Ka Panchang 15th June 2026: आज सोमवार, दिनांक 15 जून 2026 है। आज का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज मिथुन संक्रांति के साथ-साथ ज्येष्ठ (अधिक) मास की अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है। शास्त्रों में संक्रांति और अमावस्या दोनों ही तिथियों पर दान-पुण्य और स्नान का विशेष महत्व बताया गया है।

PunjabKesari Aaj Ka Panchang

15th June 2026 Panchang आज का पंचांग 15 जून 2026
आज कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। नक्षत्रों की बात करें तो आज मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। दिन की शुभता और कार्यों की सफलता के लिए आज पंचांग के अन्य पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है:

योग: गण्ड
करण:
किंस्तुघ्न
चंद्र राशि: मिथुन
सूर्य राशि: वृष

PunjabKesari Aaj Ka Panchang

शुभ मुहूर्त और राहुकाल
किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले शुभ समय और राहुकाल का विचार अवश्य करना चाहिए। आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस समय में किए गए कार्य सफल होते हैं। वहीं, आज का राहुकाल सुबह 07 बजकर 08 मिनट से सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान मांगलिक या नए कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

दिशाशूल का रखें ध्यान
आज पूर्व दिशा की ओर दिशाशूल रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज इस दिशा में यात्रा करना कष्टकारी हो सकता है, इसलिए यदि संभव हो तो आज पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय: बदलेगी आपकी किस्मत
ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और संक्रांति के इस पुण्य अवसर पर पितरों का आशीर्वाद पाने और आर्थिक बाधाओं को दूर करने के लिए एक विशेष उपाय बताया गया है। आज के दिन गाय को पांच प्रकार के फल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

PunjabKesari Aaj Ka Panchang

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!