Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jun, 2026 07:15 AM

Aaj Ka Panchang: 17 जून 2026, बुधवार द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ शुक्ल तिथि तृतीया (रात 9.39 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी
Aaj Ka Panchang: 17 जून 2026, बुधवार द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ शुक्ल तिथि तृतीया (रात 9.39 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी
विक्रमी सम्वत् : 2083, आषाढ़ प्रविष्टे 3, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 27 (ज्येष्ठ), हिजरी साल 1448, महीना मुहर्रम, तारीख 1, सूर्योदय: प्रात: 5.27 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.30 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: पुनर्वसु (दोपहर 1.37 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुष्य, योग: ध्रुव (रात 8.51 तक) तथा तदोपरांत योग व्याघात, चंद्रमा: मिथुन राशि पर (प्रात: 8.14 तक) तथा तदोपरांत कर्क राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : उत्तर तवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल : दोपहर बारह से डेढ़ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: रम्भा तृतीया व्रत, महाराणा प्रताप जयंती, हिजरी साल 1448 तथा हिजरी (मुस्लिम) महीना मुहर्रम शुरू।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मिथुन में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल मेष में
बुध मिथुन में
गुरु कर्क में
शुक्र कर्क में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में
