आज का राशिफल- 9 जून 2026

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 06:00 AM

aaj ka rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
 
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। इस राशि के युवा किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। साथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले ठीक रहेगा। इस राशि के युवा कोई भी काम प्लानिंग और अनुशासन से करें। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कला, संगीत, सेवा कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मिलना मन को खुशी देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जो लोग मीडिया, लेखन या शिक्षा से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। नई परियोजनाओं में भागीदारी लाभदायक होगी। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इस राशि के युवा खुद को किसी काम में व्यस्त रखेंगे। कानूनी मामले में किसी अनुभवी की मदद लेनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन उन्नति देने वाला रह सकता है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। सेहत भी सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कला, फैशन, डिजाइनिंग या मीडिया से जुड़े लोग अपने काम में प्रगति पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। काम के चलते कोई छोटी यात्रा हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। गैस की समस्या परेशान कर सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!